'बालक बुद्धि राहुल गांधी को कौन समझाए 'हिंदुत्व'...', शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना
मध्यप्रदेश के भोपाल भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक रविवार को भोपाल के रविंद्र भवन सभागार में संपन्न हुई। पार्टी नेताओं ने दीप प्रज्जवलित कर एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

विस्तारित प्रदेश कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सफलता भाजपा और एनडीए गठबंधन को मिली है। कांग्रेस पार्टी इस लोकसभा चुनाव में 13 राज्यों में खाता नहीं खोल पाई है। इंडी गठबंधन इस चुनाव में पूरी तरह से हारा है, लेकिन कांग्रेस हार के बाद भी जश्न मना रही है। कांग्रेस देश में गलत नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रही है कि, वह वह सफल हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं को यह गलत नैरेटिव सेट नहीं होने देना है। सफलता सिर्फ भाजपा को मिली है, सफल सिर्फ भाजपा हुई है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी दक्षिण के राज्यों में भी सफलता प्राप्त कर रही है। केरल में पहली बार हमारी पार्टी का खाता खुला। उड़ीसा में चमत्कार हुआ और भाजपा ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। आंध्रप्रदेश में भाजपा के 10 प्रतिशत वोट बढ़े हैं। तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु में भी भाजपा के वोट बढ़े हैं। कर्नाटक में 28 में 17 सीटें जीतकर भाजपा सफल हुई है। राहुल गांधी ने अग्निवीर को एक करोड़ की आर्थिक सहायता नहीं मिलने का झूठ बोला, एमएसपी को लेकर झूठ बोला। लेकिन जब सदन में एमएसपी के आंकड़े रखे तो चुप हो गए। राहुल गांधी कह रहे हैं कि हमने राम मंदिर आंदोलन को हरा दिया है। बालक बुद्धि राहुल गांधी को कौन समझाए कि हिंदुत्व की परिषाभा क्या होती है। राहुल गांधी और उनका परिवार हिंदुत्व की परिभाषा नहीं जानता।
ये भी पढ़े- MP News: बनना था कैबिनेट मंत्री, शपथ में हुई चूक तो बन गए राज्यमंत्री, फिर हुआ कुछ ऐसा












Click it and Unblock the Notifications