MP News: बनना था कैबिनेट मंत्री, शपथ में हुई चूक तो बन गए राज्यमंत्री, फिर हुआ कुछ ऐसा
MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार संपन्न हो चुका है, जहां मोहन यादव सरकार में रामनिवास रावत को मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार के वक्त मंत्री पद की शपथ लेते हुए एक दिलचस्प वाक्या देखने मिला, जब रामनिवास रावत ने कैबिनेट की जगह राज्य मंत्री पद की शपथ ले ली।
वहीं जब इस गलती का एहसास हुआ तो रामनिवास रावत की चूक को सुधारा गया, और उन्हें कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलवाई गई। संभवत: मंत्रिमंडल विस्तार या किसी मंत्री की शपथ के वक्त पहली बार इस तरह की चूक सामने आई है।

हाल ही में कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थामने वाले रामनिवास रावत को मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राजभवन में रामनिवास रावत ने मंत्री पद की शपथ ली है। लगभग 9 बजे के आसपास शुरू हुए शपथ ग्रहण समारोह में पहले तो रामनिवास रावत ने राज्य मंत्री पद की शपथ ले ली, लेकिन जब इस गलती का एहसास हुआ तो एक बार फिर से शपथ दिलवाई गई, जिसमें लगभग 9:18 के आसपास रामनिवास रावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। रामनिवास रावत से पढ़ने में चूक हो गई थी, जिसके चलते उन्होंने राज्य के मंत्री की जगह राज्य मंत्री पद की शपथ ले ली थी।
रामनिवास रावत के शपथ ग्रहण समारोह में CM डॉ. मोहन यादव समय तमाम मंत्री शामिल हुए थे। फिलहाल, मोहन यादव मंत्रिमंडल में केवल एक विधायक रामनिवास रावत को मंत्री के रूप में शपथ दिलवाई गई है, तो वहीं अब आने वाले वक्त में मोहन यादव सरकार फिर से अपने कैबिनेट का विस्तार कर कुछ और विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दे सकती है। फिलहाल, मंत्रिमंडल में कुछ पद रिक्त हैं, जिन्हें आने वाले वक्त में मोहन यादव सरकार भरने का काम करेगी।
ये भी पढ़े- PM MODI ने कैलाश विजयवर्गीय को लिखा पत्र, वृक्षारोपण अभियान के लिए लिखी 'मन की बात'












Click it and Unblock the Notifications