एग्जिट पोल के आंकड़ों से पहले शिवराज सिंह चौहान ने किया बड़ा दावा, जानिए BJP की जीत पर क्यों बोले वो
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को सामने आ जाएंगे। इससे पहले 01 जून की शाम 7 बजे एग्जिट पोल के आंकड़े आने शुरू हो जाएंगे। एग्जिट पोल के आंकड़ो से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा सीट से लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा दावा किया है।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'मोदी जी के नेतृत्व में ही हम पूरे देश में जीत रहे हैं। काशी के परिणाम विजय के नए रिकॉर्ड बनाएंगे। भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी। मप्र में भी हम सभी 29 सीटें बड़े अंतर से जीतने वाले हैं...।'

वहीं, INDIA गठबंधन द्वारा एग्जिट पोल का बहिष्कार करने पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनको पहले से ही आभास हो गया कि हमारे पक्ष में कुछ आना नहीं है। कौन मीडिया के सवालों का सामना करेगा, इसलिए उन्हें मीडिया से दूरी बनाना ज्यादा ठीक समझा।
आपको बता दें कि कांग्रेस ने शनिवार शाम छह बजे से शुरू होने वाले एग्जिट पोल में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया है। कांग्रेस द्वारा एग्जिट पोल का बहिष्कार करने पर चौहान ने कहा, "उन्हें पहले ही पता चल गया है कि उनके पक्ष में कुछ नहीं आने वाला है। मीडिया के सवालों का सामना कौन करना चाहता है, इसलिए इससे बचना ही बेहतर है।"












Click it and Unblock the Notifications