'जहां जनता, वहां मामा', पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए शिवराज सिंह चौहान, भोपाल से विदिशा तक की यात्रा

Loksabha Election की हलचल तेज है, ऐसे में अब प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में प्रचार-प्रसार के लिए निकल चुके हैं, जहां विदिशा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज देखने मिला, यहां शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ पैसेंजर ट्रेन में सफर किया।

भोपाल में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा क्षेत्र की गंज बासौदा विधानसभा में प्रचार के लिए पैसेंजर ट्रेन में सफर करते हैं। इस दौरान वह कहते हैं, "जहां जनता होती है, वहां मामा होता है। मैं लोगों से मिले प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं। मैं अपनी आखिरी सांस तक उनके लिए काम करूंगा।

Bhopal

लगातार दिख रहे अलग अंदाज

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा क्षेत्र की इछावर विधानसभा पहुंचे थे, जहां शिवराज सिंह चौहान ने भाउखेड़ी में कार्यकर्ता साथियों के साथ यहां की प्रसिध्द मावा-बाटी खाई थी। इस क्षेत्र की रस-मलाई व मावा-बाटी प्रदेशभर में काफी प्रसिध्द है। इससे पहले भी शिवराज सिंह चौहान के अलग-अलग अंदाज सामने आ चुके हैं, जहां अबकी बार शिवराज सिंह चौहान ने भाऊखेड़ी की प्रसिद्ध मावा बाटी का स्वाद कार्यकर्ताओं के साथ लिया था।

विदिशा में एक्टिव हुए शिवराज

BJP नए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है। यही कारण है कि, विदिशा लोकसभा में शिवराज सिंह चौहान अब लगातार एक्टिव अंदाज दिखा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा में जनसंपर्क के लिए निकल पड़े हैं, जहां लगातार प्रचार-प्रसार में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना से चौहान भी नजर आ रही हैं। शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा से पहले भी सांसद रह चुके हैं। यही कारण है कि, शिवराज सिंह चौहान को विदिशा लोकसभा की जनता बखूबी जयंती पहचानती है।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: नन्ही बच्ची ने मामा शिवराज को दिया गुल्लक, चुनाव प्रचार में लगेंगे पैसे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+