Loksabha Election: नन्ही बच्ची ने मामा शिवराज को दिया गुल्लक, चुनाव प्रचार में लगेंगे पैसे
राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सोमवार को बच्ची आशी अग्रवाल ने अपना गुल्लक भेंट किया। वहीं महिलाओं ने भी पूर्व सीएम को अपनी पोटली से निकालकर रूपए दिए। साथ ही इछावर में जनसभा से पहले महिलाओं ने भी भैया शिवराज को चुनाव लड़ने के लिए 50-50 हजार रूपए की राशि दी।
विधानसभा चुनाव से पूर्व भी कई बच्चों ने अपने मामा को चुनाव लड़ने के लिए गुल्लक दिए थे और महिलाओं ने भी राशि दी थी। अब लोकसभा चुनाव से पूर्व भी बच्चे और महिलाएं शिवराज सिंह को गुल्लक और राशि भेंट कर रहे हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव नजदिक हैं, ऐसे में अब सियासी बयानबाजी का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर जोरदार निशाना साधा है, साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने सवाल भी पूछे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, राहुल गांधी ने अपनी एक और विफल यात्रा का समापन किया, राहुल जी ने दो यात्राएं की और वो दो यात्राएं भारत जोड़ो कांग्रेस तोड़ो, कांग्रेस छोड़ो यात्रा साबित हुई। इसी के साथ शिवराज सिंह चौहान ने कुछ सवाल भी राहुल गांधी से पूछे हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, राहुल गांधी ने अपनी एक और विफल यात्रा का समापन किया, राहुल जी ने दो यात्राएं की और वो दो यात्राएं भारत जोड़ो कांग्रेस तोड़ो, कांग्रेस छोड़ो यात्रा साबित हुई, और जहां-जहां से गुजरी वहां कांग्रेस बुरी तरह से पराजित हुई, और न्याय यात्रा ने भी कांग्रेस के साथ अन्याय ही किया, जहां-जहां से वो गुजरे वहां या तो कांग्रेस हारी या शीर्ष नेताओं ने पार्टी छोड़ी।
ये भी पढ़े- 'न्याय यात्रा ने कांग्रेस के साथ अन्याय किया', शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications