शिवराज सिंह चौहान ने 873 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, मंच से कांग्रेस पर साधा निशाना

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सिंगरौली जाकर 873 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ना सिर्फ अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, बल्कि कांग्रेस पार्टी पर निशाना भी साधा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य के अंदर 1 साल से ज्यादा कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार रही थी। उस कार्यकाल में गरीबों की सारी योजनाओं पर ताला लग गया था, लेकिन हमारी सरकार ने उस ताले को तोड़ने का काम किया है।

Shivraj Singh Chouhan

अपराधियों और माफियाओं को मध्य प्रदेश छोड़कर जाना होगा- CM शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब सिंगरौली सहित राज्य के हर वर्ग के बच्चों, महिलाओं, युवाओं के विकास के लिए काम होगा। हर परिवार को 2024 तक पक्का मकान और हर घर में टैप वाटर उपलब्ध होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के अंदर भू-माफियाओं और अपराधियों पर भी नकेल कसने की बात कही। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपराधी और माफिया या तो मध्य प्रदेश छोड़कर चले जाएं, नहीं तो एमपी के अंदर जेल में होंगे। प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ अभियान चालू है।

जनता के लिए 1 हजार बार झुकने को तैयार हूं- सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मंच से जनता के सामने सिर झुकाकर अभिवादन करते हुए कहा कि कांग्रेसी कहते रहे कि ये तो घुटनाटेक मुख्यमंत्री है, पर मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आमजन के लिए एक नहीं हजार बार घुटने टेकेगा मुख्यमंत्री। ये मुख्यमंत्री जनता के लिए कोमल है पर गुंडा- बदमाशों, माफिया को छोड़ेगा नहीं शिवराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+