जोधपुर में धूमधाम से हुई शिवराज के बेटे की शाही शादी, पापा के कहने पर बेटे-बहू ने लिए 8 वचन, जानिए क्यों?
Shivraj Singh Chauhan : राजस्थान के जोधपुर में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी संपन्न हुई, इस शाही शादी में राजनीति जगत के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। आपको बता दें कि कार्तिकेय की शादी अमानत बंसल (Kartikey and Amanat) के साथ हुई है।
शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग इन पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल शिवराज सिंह ने खुद अपने Twitter अकाउंट पर बेटे-बहू की शादी की तस्वीर को शेयर किया है और साथ ही उन्होंने एक भावुक कर देने वाली पोस्ट भी लिखी है।

उन्होंने लिखा है कि 'आज का दिन मेरे और धर्मपत्नी साधना के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली और हर्षोल्लास से भरा है। मेरे हृदय में गर्व और आत्मीयता के भाव उमड़ रहे हैं, मेरे बेटे कार्तिकेय आज गृहस्थ जीवन के पवित्र बंधन में बंध गए हैं और अमानत बेटी बनकर हमारे घर आ रही है।' ( ये कटेंट शिवराज सिंह चौहान के Twitter अकाउंट से लिया गया है।)
'सनातन परंपराओं के अनुरूप पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ' (Shivraj Singh Chauhan)
'जोधपुर में आत्मीय स्वजनों की मंगल उपस्थिति में हमारी सनातन परंपराओं के अनुरूप पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ जिसमें पंचाग पीठस देवताओं की पूजन, गणेश अंबिका पूजन, वरुण पूजन, षोडश मातृका पूजन एवं नवग्रह पूजन किया गया। इस अवसर पर मंगलाष्टक के साथ अपने पूर्वजों और गोत्र के देवताओं का स्मरण किया।' ( ये कटेंट शिवराज सिंह चौहान के Twitter अकाउंट से लिया गया है।)
धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष और सुख, समृद्धि एवं शांति (Shivraj Singh Chauhan)
'पाणिग्रहण के उपरांत आवाहित देवताओं का हवन हुआ। साथ ही धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष और सुख, समृद्धि एवं शांति के लिए पवित्र अग्नि की परिक्रमा की।आज बंसल परिवार और चौहान परिवार केवल एक बंधन में नहीं बंधे, बल्कि नर्मदा की धारा की भाँति एक नई यात्रा पर चल पड़े हैं। जिस प्रकार नर्मदा मैया अपनी पावन धाराओं से धरती को उर्वर बनाती हैं, जीवन को संजीवनी देती हैं, उसी प्रकार मैं प्रार्थना करता हूँ कि वे कार्तिकेय और अमानत के दांपत्य जीवन को पुण्य, प्रेम और समृद्धि से सींचें।मैं अपने पूर्वजों, परमपिता ब्रह्म, भगवान विष्णु और महादेव से प्रार्थना करता हूँ कि कार्तिकेय और अमानत का यह नया जीवन मंगलमय हो, सुखमय हो, दिव्य हो। नव दंपति के जीवन में वैवाहिक सुख, स्नेह और सौभाग्य की अविरल धारा बहती रहे; यही प्रार्थना बारंबार है।' ( ये कटेंट शिवराज सिंह चौहान के Twitter अकाउंट से लिया गया है।)
शिवराज सिंह के कहने पर बेटे-बहू ने लिए 8 वचन (Shivraj Singh Chauhan)
यही नहीं शिवराज सिंह ने अपना एक वीडियो भी Twitter पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे-बहू से एक संकल्प दिलवाया है और वो संकल्प है पर्यावरण के बचाव का। वीडियो में वो सभी को पर्यावरण का महत्व समझा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'सात वचन तो आपने एक-दूसरे के लिए सात फेरों के दौरान लिया है लेकिन आठवां वचन हम आपको दिलवा रहे हैं।'
कार्तिकेय -अमानत ने आठवें वचन के रूप में प्रकृति की सेवा का वचन लिया
उन्होंने कार्तिकेय और अमानत को आठवें वचन के रूप में प्रकृति की सेवा का वचन दिलाया। शिवराज सिंह ने कहा कि 'आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती सुरक्षित रहे, इसलिए दोनों बच्चों ने अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ सहित अन्य मंगल अवसरों पर पौधरोपण का संकल्प लिया है।'
शादी में सियासत और उद्योग जगत के दिग्गजों ने शिरकत की
मालूम हो कि इस शाही शादी में सियासत और उद्योग जगत के दिग्गजों ने शिरकत की। इस शादी में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शनी मुख्य आकर्षक मेहमानों की लिस्ट में शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications