Sameer Wankhede: शाहरुख के बेटे को पकड़ने वाले वानखेड़े ने करवाया था धर्म-परिवर्तन? बीवी है नंबर वन आयटम गर्ल
Sameer Wankhede: आज एक बार फिर से न्यूज रूम से लेकर सोशल मीडिया के गलियारों तक समीर वानखेड़े छाए हुए हैं, इसके पीछे ठोस वजह है। दरअसल केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी समीर वानखेड़े के मुंबई से चेन्नई स्थानांतरण को रद्द कर दिया है, जिससे समीर वानखेड़े को बड़ी राहत मिली है।
आपको बता दें कि ड्रग्स केस में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन अरेस्ट करने वाले समीर वानखेड़े को मई 2022 में मुंबई से चेन्नई से ट्रांसफर किया गया था, जिसे खिलाफ वानखेड़े ने अपील की थी, जिस पर अब फैसला हुआ है।

CAT ने ट्रांसफर आदेश को स्थानांतरण/प्लेसमेंट गाइडलाइंस 2018 के विपरीत पाया और इसे रद्द कर दिया। मालूम हो कि साल 2021 में समीर वानखड़े उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब आर्यन खान को उन्होंने गिरफ्तार किया था।
वानखेड़े ने किया था आर्यन खान को गिरफ्तार (Sameer Wankhede)
वो उस वक्त नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुंबई के जोनल निदेशक थे लेकिन इसके बाद उन पर रिश्वत और अनियमितताओं के आरोप लगे और उसे पद से हटा दिया गया था।इस दौरान उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी खुलासे हुए थे।
क्रांति रेडकर हैं वानखेड़े की दूसरी पत्नी, किया है फिल्मों में काम (Sameer Wankhede)
साल 2008 बैच के IRS अधिकारी वानखेड़े पर धर्म बदलकर नौकरी पाने और बीवी को धोखा देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगा था। उनके परिवारवालों पर दुनिया को गुमराह करने का भी आरोप लगा था, जिसके बाद उनकी पत्नी क्रांति रेडकर खुलकर मीडिया के सामने आई थीं और अपने पति पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताकर कहा था कि ' समीर के बारे में भ्रमित करने वाली बातें फैलाई जा रही हैं, उन्होंने फिल्मी दुनिया के एक बड़े आदमी के बच्चे को अरेस्ट किया है इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया है।'
समीर वानखेड़े की मां थीं मुस्लिम, पहली पत्नी से है एक बेटा (Sameer Wankhede)
इसके साथ ही उन्होंने समीर के धर्म परिवर्तन और दूसरी शादी का सच भी बयां किया था। आपको बता दें कि देखने में बेहद ही खूबसूरत क्रांति रेडकर खुद एक मराठी अभिनेत्री हैं और इन दिनों फिल्म प्रोडक्शन के काम से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने साल 2000 में Soon Asavi Ashi फिल्म से मराठी सिनेमा से अपना करियर शुरू किया था, बॉलीवुड वाले उन्हें फिल्म 'गंगाजल'से पहचानते हैं।
आयटम नंबर 'Kombdi Palali' करके रातों-रात सुर्खियां बटोरी थीं
अजय देवगन की इस मेगाहिट फिल्म में क्रांति ने काम किया था तो वहीं मराठी में हिट आयटम नंबर 'Kombdi Palali' करके रातों-रात सुर्खियां बटोरी थीं, आपको बता दें कि इसी गाने की तर्ज पर 'चिकनी चमेली'गीत कंपोज किया गया है।
'शादी के टूटने की वजह क्रांति को ठहराया जा रहा था'
उन्होंने साल 2017 में समीर से प्रेमविवाह किया था, हालांकि वो उनकी दूसरी पत्नी हैं। इस कपल को दो जुड़वा बेटियां हैं। क्रांति को घर तोड़ने वाली महिला कहा गया था, जिस पर अभिनेत्री ने कहा था कि 'उन्हें बदनाम किया जा रहा है। दरअसल समीर ने अपनी पत्नी को तलाक देने के एक साल के अंदर ही क्रांति से शादी की थी इसलिए इस शादी के टूटने की वजह क्रांति को ठहराया जा रहा था।'
'डॉ शबाना कुरैशी नाम की महिला से शादी की थी'
मालूम हो कि समीर ने पहले डॉ शबाना कुरैशी नाम की महिला से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा भी है। हालांकि क्रांति ने कहा था कि वो समीर से उनके तलाक के बाद ही मिली थीं और चंद मुलाकात के बाद ही मुझे लगा कि हम लाइफ पार्टनर बन सकते हैं। मैं उनकी पहली शादी और पत्नी के बारे में पहले से कुछ नहीं जानती थी।
'कम्पोजिट परिवार से आते हैं समीर वानखेड़े'
दिग्गज नेता नवाब मलिक ने कहा था कि समीर वानखेड़े का पूरा समीर दाऊद वानखेड़े है और उनकी मां मुस्लिम थीं। वो जन्म से मुस्लिम था,नौकरी पाने के लिए उन्होंने धर्म परिवर्तन किया है। जिसे सरासर गलत बताते हुए समीर वानखेड़े ने कहा था कि 'सारी बातें गलत हैं, वो एक कम्पोजिट परिवार से आते हैं और उन्होंने कोई झांसा नहीं दिया है। उनकी पत्नी मराठी है और उनकी शादी मराठी रिवाज से हुई है।'












Click it and Unblock the Notifications