MP News: PM मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाना चमत्कार है, छिंदवाड़ा की कसक समाप्त - शिवराज सिंह चौहान

Madhya Pradesh Chunav Result: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह विजय उत्सव है। पिछले चुनाव में भाजपा ने मध्यप्रदेश में 28 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की थी। छिंदवाड़ा नहीं जीत पाने की कसक थी। लेकिन इस चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं और प्रदेश संगठन की मेहनत से छिंदवाड़ा लोकसभा में ऐतिहासिक विजय मिली है, अब वह कसक भी समाप्त हो गई।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमपी के मन में मोदी का भाव साकार हुआ है। मध्यप्रदेश की जनता ने बता दिया कि श्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। केन्द्र में तीसरी बार सरकार बनाना चमत्कार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो संकल्प व्यक्त किया है कि आप सभी अगले 25 वर्ष देश के लिए समर्पित कर दो। यह विराट जीत है, यह महाविजय है। अब भारत को विकसित बनाने के लिए मध्यप्रदेश को विकसित बनाना होगा, इसके लिए हम मेहनत की पराकाष्ठा करेंगे।

Shivraj Singh Chauhan gave statement about Modi after winning 29 seats in MP in Lok Sabha elections

मध्य प्रदेश को विकसित बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर धरातल पर कार्य करना है। इस ऐतिहासिक विजय के लिए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को हृदय से अभिनंदन, आभार। कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा ने भी संबोधित किया।

पार्टी की जीत पर प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने वरिष्ठ नेतृत्व के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए उनके अथक परिश्रम की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह को बधाई दी।

साथ ही देश और प्रदेश के लाखों लाख कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ढोल-ढमाकों के साथ अपनी खुशियां जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने मोदी है तो मुमकिन है और भाजपा जिंदाबाद के नारे बुलंद करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए प्रचंड जीत की बधाई दी।

इस दौरान महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, पूर्व मंत्री संजय पाठक, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी मंचासीन रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+