तमिलनाडु में शिवराज ने लोकसभा के लिए दिया जीत का मंत्र, बताया कैसे राहुल गांधी ने कांग्रेस का किया सफाया

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय तमिलनाडु के दौरे पर हैं। रविवार को शिवराज ने वैल्लोर में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में सहभागिता की और भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं प्रसन्नता से भर जाता हूं यह अद्भुत भूमि है मैं इस पवित्र भूमि पर आकार धन्य हो गया हूं, जिन्होंने इस गौरवशाली, सनातन धर्म संस्कृति और इसके लोगों के रीति रिवाजों को समृद्ध किया है।

तमिलनाडु और तमिल भाई-बहन इस समृद्ध विरासत के बेटे-बेटियाँ हैं जो भारत का गौरव हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु की डीएमके सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह सरकार तमिलनाडु को तबाह और बर्बाद कर देगी। यह सरकार सनातन विरोधी है और भारत का बांटने की साजिश करती है। ऐसी डीएमके सरकार को तमिलनाडु से उखाड़ फेंकना है।

Shivraj Singh Chauhan gave mantra for Lok Sabha victory to BJP booth worker in Vellore Tamil Nadu

राहुल गांधी में क्षमता ही नहीं है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सोनिया मेडम अपने युवराज राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन राहुल गांधी में कोई क्षमता ही नहीं है। वो जहां-जहां जाते हैं वहां-वहां से कांग्रेस साफ हो जाती है। कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है, हर दिन कोई न कोई नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहा है। मध्यप्रदेश में भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने अभी अपने समनर्थकों के साथ कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं जबकि इनके पुरखों ने ही कभी भारत को तोड़ने का काम किया है।

डीएमके माफियाओं की सरकार है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यहां बाप-बेटे की सरकार चल रही है जो लगातार सनातन का अपमान करते रहते हैं, और वो देश को तोड़ने की साजिश करते हैं, उत्तर और दक्षिण में बांटने का षडयंत्र करते हैं। हमारा भारत एक है, एक था और एक ही रहेगा, भारत को तोड़ने की साजिश रचने वालों को सबक सिखाया जाएगा। डीएमके का मतलब दारू माफिया और मनी माफिया है। ये केवल माफियाओं की सरकार है, जिनकी पहचान, भ्रष्टाचार, अराजकता और तुष्टिकरण हो गई है। इसलिए तमिलनाडु से डीएमके को उखाड़ कर फेंकना है। स्टालिन सरकार तमिलनाडु को शराब, नशीली दवा और गांजे के व्यापार में डूबोना चाहती है, ये तमिलनाडु को तबाह और बर्बाद कर देंगे।

पूरा देश मोदी जी का परिवार है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले कहते हैं मोदी जी का कोई परिवार ही नहीं है, मैं इनसे कहना चाहता हूं कि, मोदी जी का कोई एक परिवार नहीं है, तुम तो केवल अपने परिवार के लिए काम करते हो, सोनिया गांधी मेडम राहुल गांधी को पीएम बनाने के लिए काम करती है, स्टालिन, उदयनिधि को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे, लालू अपने बेटे को स्थापित कर रहे हैं, मुलायम अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करते रहे, ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। ये इंडी गठबंधन वालों के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है, लेकिन मोदी जी का परिवार कौन है, हम सब और पूरा देश श्री नरेन्द्र मोदी जी का परिवार है।

मोदी जी ने आतंकवाद समाप्त कर दिया

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तो दुनिया में कहीं भी भारत का मान-सम्मान नहीं था, लेकिन जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, पूरी दुनिया बिना भारत के नहीं चल सकती है। पूरी दुनिया में मोदी-मोदी की जय-जय के नारे लगते हैं, और जब दुनिया मोदी-मोदी के नारे लगाती है तो वह सम्मान केवल मोदी जी का नहीं होता है बल्कि भारत की 140 करोड़ जनता का सम्मान होता है। जब कोविड आया तो दुनिया सोच रही थी कि, अब भारत का क्या होगा, लेकिन ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जिनके कुशल नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिकों ने दो-दो कोविड की वैक्सीन बना दी और भारतवासियों को वैक्सीन लगी और दुनिया के 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन देकर उनकी जान बचाने का काम भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हम सब मोदी का परिवार हैं, जनता-जनार्दन मोदी का परिवार है, और इसलिए जो अपने परिवार के हैं उन मोदी जी का ही हम सबको साथ देना है। देश के करोड़ों लोगों को घर में नल से जल देने का अगर किसी ने चमत्कार किया है तो वो मोदी जी ने किया है, ताकि पीने का साफ पानी लोगों को मिल जाए। 4 करोड़ लोगों को भारत में पक्के मकान बनाकर दिए हैं, क्योंकि वो सभी लोग मोदी का परिवार हैं और मोदी जी कहते हैं कि, बिना घर के किसी को रहने नहीं दूंगा। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज 55 करोड़ परिवारों को देश में दिया है, जिसमें ढाई करोड़ परिवार तमिलनाडु के शामिल हैं, ताकि इलाज के लिए उन्हें भटकना न पड़े ये सब मोदी का परिवार है।

शिवराज ने कहा कि किसानों को मोदी जी ने किसान सम्मान निधि दी, जिसमें 56 लाख किसान तमिलनाडु के शामिल हैं, ये सभी किसान मोदी का परिवार है। देश के गरीब भाई और बहनों को पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन देने का काम किया तो केवल मोदी जी ने किया है क्योंकि ये सभी गरीब मोदी का परिवार है। बहनें चूल्हे पर रोटी बनाती थी, धुंआ फेफड़ों में जाता था और बीमार होती थी, मोदी जी ने उज्वला रसोई गैस योजना के तहत गैस चूल्हा दे दिया ताकि बहनों को धुएं का सामना न करना पड़े और उनकी जिंदगी बचे, ये मोदी का परिवार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+