कौन हैं अमानत बंसल जो बनेंगी शिवराज सिंह के घर की बड़ी बहू? 17 अक्टूबर को होगी बेटे कार्तिकेय संग सगाई

Shivraj Singh Chouhan Son Engagement: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई फिक्स हो गई है। उनकी सगाई अमानत बंसल से होने वाली है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ही सगाई की दिनांक के साथ इसकी घोषणा कर दी है। आइए आपको बताते हैं कि कार्तिकेय सिंह चौहान की होने वाली दुल्हनिया कौन है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की होने वाली बहू का नाम अमानत बंसल है। ये लोग मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अमानत और कार्तिकेय दोनों एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते हैं। अब परिवार की सहमति से दोनों की सगाई होने जा रही है।

Shivraj Singh Chouhan Son Engagement

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने X पर लिखा कि एक पिता के रूप में आज मेरे लिए बहुत खुशी का अवसर है। मैं, मेरी धर्मपत्नी साधना और पूरे परिवार को आप सभी से यह शुभ समाचार बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अनुपम बंसल और रुचिता बंसल की सुपुत्री अमानत बंसल से तय हुई है। 17 अक्टूबर को कार्तिकेय और अमानत की सगाई की रस्म होगी।

कार्तिकेय सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे हैं। वह अपने बिजनेस के साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। उनकी सगाई अमानत बंसल से हो रही है। अमानत बंसल मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। साथ ही उदयपुर के एक बड़े कारोबारी घराने से संबंध रखती है। कार्तिकेय सिंह चौहान से उनकी पहचान पढ़ाई के दौरान हुई है।

अमानत बंसल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। उनकी लिंक्डिन प्रोफाइल के अनुसार वह हावर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। अमानत के माता-पिता उदयपुर से हैं। हालांकि शिवराज सिंह चौहान के परिवार की तरफ ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। अमानत की मां रुचिता का इजहार नाम से एक संस्था भी चलाती हैं। अनुपम आर बंसल के प्रोफाइल के मुताबिक वह लिबर्टी शू लिमिटेड के निदेशक हैं।

वहीं, अमानत बंसल को क्लासिकल डांस का भी शौक है। वह भारत नाट्यम करती हैं। 2014 में उन्होंने दिल्ली में शानदार प्रस्तुति थी। दोनों परिवारों में शादी तय होने के बाद खुशी की लहर है। अमानत और कार्तिकेय दोनों एक-दूसरे बेहद पसंद करते हैं।

इसके साथ ही अमानत बंसल के माता-पिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रुचिता बंसल और अनुपम आर बंसल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं। इन तस्वीरों में उनकी बेटी अमानत बंसल भी दिख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+