शिवपुरी ADM का विवादित बयान, 'वोटिंग और लोकतंत्र को बताया बड़ी गलती'
शिवपुरी, 13 जुलाई। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के आखिरी यानि कि दूसरे चरण का मतदान आज जारी है। इसी बीच शिवपुरी जिले के ADM का एक विवादित बयान आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवपुरी के एडीएम यूपी शुक्ला देश में मतदान और लोकतंत्र की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि आज तक उन्होंने वोट डालकर क्या हासिल किया है? हमने एक भ्रष्ट व्यवस्था बनाई है। ऐसे में मुझे लगता है कि मतदान और लोकतंत्र एक बड़ी गलती है।

शिवपुरी ADM का यह बयान दूसरे चरण के मतदान के दिन आया है। ऐसे में उनके इस बयान पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि ऐसे जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों से उम्मीद की जाती है वह अपने क्षेत्र में लोगों को वोटिंग के महत्व को बताएं, ताकि लोकतंत्र की मजबूती बनी रहे। लेकिन जब एक ADM का ही इस तरह का बयान आ जाए तो जनता को कौन अधिकारों से अवगत कराएगा?
सुबह 7 बजे से डाले जा रहे हैं वोट
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान शुरू हो चुका है। इस दौरान 5 नगर निगम, 40 नगर पालिका परिषद् और 169 नगर परिषदों में सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण में कुल 214 निकायों में शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान वाले क्षेत्रों में मतदान करने मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके पुख्ता इंतजाम किए गए है। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील पोलिंग बूथ पर अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है।
40 लाख वोटर्स करेंगे मताधिकार का प्रयोग
प्रदेशभर में आखिरी दौर के मतदान के लिए 6 हजार 829 मतदान केंद्र बनाए गए है। यहां कुल 49 लाख 9 हजार 280 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 25 लाख 20 हजार 923 पुरूष, 23 लाख 88 हजार 65 महिला और 292 अन्य मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक मतदान EVM से कराया जा रहा है। मतदाता निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी पहचान पत्रों की लिस्ट में से कोई एक दिखाकर वोट डाल सकते हैं।
सोशल मीडिया पर छाई यह विदेशी मॉडल, हद से ज्यादा बोल्ड Photos पोस्ट कर इंटरनेट पर लगाई आग












Click it and Unblock the Notifications