Venezuela President India: कल से 5 दिनों के भारत दौरे पर वेनेजुएला की राष्ट्रपति, क्यों अहम है ये दौरा?

Venezuela President India visit: वेनेजुएला की अंतरिम (Interim) राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज 3 जून से 7 जून तक भारत के आधिकारिक (Official) दौरे पर आ रही हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इस महत्वपूर्ण विजिट की जानकारी दी। यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब नई दिल्ली, काराकस (वेनेजुएला की राजधानी) से कच्चे तेल (Crude Oil) का इम्पोर्ट लगातार बढ़ा रही है।

दोनों देशों के बीच होने वाली इस हाई-लेवल मीटिंग में एनर्जी पार्टनरशिप, ट्रेड और द्विपक्षीय संबंधों (Bilateral Ties) को और मजबूत करने पर खास चर्चा होगी। इस डिप्लोमैटिक विजिट से दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Venezuela President India visit

वेस्ट एशिया संकट में तेल का बड़ा विकल्प

वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव के कारण दुनिया भर में कच्चे तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है। ऐसे में भारत को अपनी जरूरतों के लिए वेनेजुएला एक बेहतरीन और मजबूत विकल्प के रूप में मिला है। रूस के बाद भारत को वेनेजुएला से बहुत ही सही समय पर सस्ता कच्चा तेल मिल रहा है। इसी का नतीजा है कि मई के महीने में वेनेजुएला भारत को तेल सप्लाई करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है, जिससे भारत की एनर्जी सिक्योरिटी मजबूत हुई है।

अमेरिकी दबाव के बीच भारत की मजबूत कूटनीति

पिछले साल 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अमेरिका ने भारत पर टैरिफ और पाबंदियों के जरिए दबाव बनाने की हर मुमकिन कोशिश की थी। अमेरिका चाहता था कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर दे और वेनेजुएला से तेल खरीदे, जहां हाल ही में तख्तापलट के बाद अमेरिका समर्थित सरकार बनी है। लेकिन भारत ने बिना झुके रूस से भी तेल जारी रखा और वेनेजुएला से भी डील कर ली। भारत के इस कड़े रुख के आगे डोनाल्ड ट्रंप सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा।

ये भी पढे़ं: OI Explained: Saudi या Venezuela? भारत के लिए किसका तेल ज्यादा सस्ता और बढ़िया? गलती तो नहीं कर रही सरकार?

बेडरूम से अगवा हुए मादुरो और रोड्रिगेज का उदय

वेनेजुएला की राजनीति में इस साल जनवरी में एक खौफनाक मोड़ आया था, जब अमेरिकी मिलिट्री ने एक सीक्रेट ऑपरेशन के तहत वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके बेडरूम से अगवा कर लिया था। इसके बाद से वहां की सत्ता कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर डेल्सी रोड्रिगेज संभाल रही हैं। रोड्रिगेज की इस भारत यात्रा का इशारा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी पिछली दिल्ली विजिट के दौरान ही दे दिया था, जिससे साफ है कि इस कूटनीति के पीछे बड़े ग्लोबल समीकरण काम कर रहे हैं।

भारत से राष्ट्रपति रोड्रिगेज का आध्यात्मिक कनेक्शन

वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा कच्चे तेल का भंडार (Oil Reserve) है, लेकिन उसकी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज का भारत से नाता सिर्फ तेल और व्यापार का नहीं है। वह भारत के दिवंगत आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा की बहुत बड़ी भक्त (Follower) हैं। इससे पहले भी जब वह वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति थीं, तब वह दो बार बाबा के आश्रम आ चुकी हैं। उनका यह झुकाव दोनों देशों के रिश्तों को एक पर्सनल और सांस्कृतिक टच भी देता है।

ये भी पढे़ं: Crude Oil Price: रूस या वेनेजुएला? भारत के लिए किस देश से तेल खरीदना होगा सस्ता, जानें पूरा गणित

टल गया समिट, फिर भी बनी रही दिल्ली की प्राथमिकता

शुरुआती प्लान के मुताबिक, राष्ट्रपति रोड्रिगेज को भारत में होने वाले 'इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस' (IBCA) समिट में शामिल होने के लिए आना था। हालांकि, यह इंटरनेशनल समिट फिलहाल के लिए टल गया है, लेकिन इसके बावजूद रोड्रिगेज ने अपना भारत दौरा कैंसिल नहीं किया। समिट टलने के बाद भी उनका दिल्ली आना यह साबित करता है कि वेनेजुएला की नई सरकार के लिए भारत के साथ कच्चे तेल की डील और द्विपक्षीय रिश्ते (Bilateral Ties) इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+