कैप्‍टन भारत भारद्वाज कौन हैं? पासिंग आउट परेड में घुटनों के बल खूबसूरत प्रेमिका को किया प्रपोज, VIDEO वायरल

Pilot Bharat Bhardwaj Proposal Viral Video: देश सेवा की शपथ लेने के साथ-साथ अपने जीवन के सबसे खास रिश्ते की नई शुरुआत करने वाले एक युवा सैन्य अधिकारी की स्‍टोरी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS), नासिक में सेना की कठिन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कैप्टन भारत भारद्वाज ने अपनी प्रेमिका आरुषि को जिस अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया, उसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को इमोशनल कर दिया। फिल्‍मी अंदाज में हेलीकॉप्टर के सामने घुटनों के बल बैठकर किया गया यह प्‍यार का प्रपोजल अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हेलीकॉप्टर के सामने घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी

दीक्षांत समारोह समाप्त होने के तुरंत बाद कैप्टन भारत भारद्वाज ने सभी को चौंकाते हुए अपनी प्रेमिका आरुषि को परेड स्थल पर बुलाया। सैन्य पायलट के रूप में पायलट विंग हासिल करने के बाद उन्होंने एक हेलीकॉप्टर के सामने घुटनों पर बैठकर आरुषि को अंगूठी पहनाई और शादी के लिए प्रपोज किया।

Indian Army Pilot Captain Bharat Bhardwaj

आरुषि हो गईं हैरान

इस अप्रत्याशित पल से आरुषि कुछ क्षणों के लिए हैरान रह गईं और खिलखिला कर हंसने लगी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कैप्‍टन भरत भारद्वाज का प्रपोजल स्वीकार किया और अंगूठी के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा दिया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Indian Army Pilot Captain Bharat Bhardwaj

सेना के अधिकारियों ने दी बधाई

आरुषि के 'हां' कहते ही वहां मौजूद सेना के अधिकारियों, परिवारजन और मित्र खुशी से झूम उठे। इस भावुक क्षण के साक्षी बने लोगों ने कपल को बधाइयां दीं। भारत के दोस्तों ने इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर लाखों लोगों द्वारा देखा और साझा किया जा रहा है।

Indian Army Pilot Captain Bharat Bhardwaj

भारत बोले- 'यह प्यार का सैल्यूट है'

इस खास मौके पर कैप्टन भारत भारद्वाज ने मुस्कुराते हुए कहा, "ऑफिस में बतौर अधिकारी हमें रोज सैल्यूट मिलता है और देना भी पड़ता है, लेकिन घर में असली बॉस पत्नी ही होती है।" उन्होंने अपने इस कदम को "प्यार का सैल्यूट" बताया। वहीं, आरुषि ने कहा कि उन्हें इस तरह के सरप्राइज की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी और यह उनके जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया है।

Captain Bharat Bhardwaj कौन हैं?

कैप्‍टन भारत भारद्वाज भारतीय सेना के अधिकारी हैं और उन्होंने नासिक स्थित Combat Army Aviation Training School (CAATS) से कॉम्बैट आर्मी एविएटर्स कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया। कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें सेना के एविएटर (Army Aviator) के रूप में विंग्स प्रदान किए गए। पासिंग आउट परेड के बाद अपनी पांच साल पुरानी साथी अरुषि को हेलीकॉप्टर के सामने प्रपोज करने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

देश सेवा और प्रेम की नई शुरुआत

कैप्टन भारत भारद्वाज के लिए यह दिन दोहरी खुशियों लेकर आया। एक ओर उन्होंने सैन्य पायलट के रूप में अपनी नई जिम्मेदारियों की शुरुआत की, वहीं दूसरी ओर अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की नई राह भी तय कर ली। देशभक्ति और प्रेम से भरा यह अनूठा पल न केवल वहां मौजूद लोगों के लिए बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स के लिए भी प्रेरणादायक और यादगार बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+