Ladli Bahna Yojana: MP में महिलाओं की फिर बल्ले-बल्ले, मन की बात बताने पर जीत सकती है 3 हजार का इनाम
Ladli Bahna Yojana News: मध्य प्रदेश की आधी आबादी यानी महिलाओं को प्रभावित करने वाली योजना ' मुख्यमंत्री लाडली बहना' को लेकर सरकार ने प्रतियोगिता की शुरुआत की है। दरअसल प्रदेश की सवा करोड़ बहनों के खातों में एक ₹1000 डालने के बाद अब सरकार यह जानने की कवायद में लग गई है कि यह रुपए बहनों की जिंदगी में किस तरह बदलाव ला रहे हैं।
इसके लिए प्रदेश की शिवराज सरकार ने बकायदा दो प्रतियोगिताएं भी शुरू कर दी है। मन की बात प्रतियोगिता के जरिए यह जानने की कवायद हो रही है कि इन रुपयों का बहनों ने क्या उपयोग किया। वही सेल्फी कॉन्टेस्ट और संदेश के जरिए योजना से उनके जीवन में आए बदलाव, चेहरे पर बढ़ी खुशियों को जानकर इनमें भी बहनों को पुरस्कृत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए राज्य सरकार ने अब मैं हूं लाडली बहना सेल्फी कांटेस्ट और मन की बात साझा करने के लिए पुरस्कृत करने की योजना शुरू की है। सभी पात्र व्हेन इस योजना के संबंध में अपनी प्रसन्नता और अभिव्यक्ति को सजा कर सके इस उद्देश्य से मैं हूं लाडली बहना सेल्फी कांटेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बहनों को mp.mygov.in पोर्टल पर अपनी सेल्फी और संदेश मुख्यमंत्री तक पहुंचाना होगा। यह प्रतियोगिता 25 जून तक चलेगी इसमें सर्वश्रेष्ठ सेल्फी और संदेश के आधार पर प्रत्येक जिले से तीन बहनों को विजेता के रूप में चयनित किया जाएगा। विजेताओं को जनसंपर्क संचनालय मध्य प्रदेश द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹3000 द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹2000 और तृतीय पुरस्कार के रूप में ₹1000 का पुरस्कार दिया जाएगा।
₹5 हजार पुरस्कार
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रदेश की 10 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों से जुड़ी लाडली बहनों को पांच ₹5-5 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। यह राशि विजेता बहनों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए 5 जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बहनों को mp.mygov.in पोर्टल पर अपनी मन की बात साझा करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications