'तेरही करके रख दिए', VIP व्यवस्था में मैहर मेला मजाक बना तो BJP विधायक ने SP की लगा दी क्लास; video वायरल
MLA Shrikant Chaturvedi: मैहर मां शारदा मंदिर में वीआईपी व्यवस्था की भाजपा विधायक ने पोल खोल कर रख दी है। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक एसपी को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
मैहर के त्रिकूट पर्वत में विराजी मां शारदा देवी धाम में 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र मेले की शुरुआत हो चुकी है। प्रशासन द्वारा पूर्व दिनों एक फ़रमान जारी किया गया था कि वीआईपी सेवा पूर्ण रूप से बन्द रहेगी और गाड़ीया बैरियल के पास ही खड़ी रहेंगी, ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे विधायक कहते नजर आ रहे है वीआईपी के चक्कर में मजाक बन गए, तेराही करके रख दिए।

Recommended Video
मैहर कलेक्टर ने आदेश दिए थे की नवरात्रि के दिनों के दौरान मंदिर में वीआईपी दर्शन पूर्णतः बंद रहेंगे और गाड़ियां निर्धारित किए गए स्थान पर ही पार्क की जाएंगी। मैहर विधायक ने भी इस चीज को लेकर सख्ती के आदेश दिए थे। लेकिन यह आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहा और शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन ही सारे आदेशों की अवहेलना हो गई। आदेशों को तोड़ते हुए अपने जुगाड़ के बल पर यूपी नंबर की गाड़ियां रोपवे दफ्तर के पास के पास नजर आईं।
वाह भैया तेरही करवा दिए
वहीं सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे सांसद गणेश सिंह ने मैहर के जिम्मेदार अफसरों से पूछा कि क्या हुआ मैहर मेला व्यवस्था का, कैसे सुबह से बाहर की गाड़िया अंदर चली गयी, सतना सांसद वीडियो में एसपी को कहते नजर आ रहे है कि आप लोगो की भी गाड़िया यहां पर खड़ी रहे सबको लगेगा जब कलेक्टर की गाड़ियां यहाँ खड़ी है तो वो भी यही खड़ी करेंगे, इतने में सांसद ने कहा कि आज सुबह बाहर की गाड़ियां चली गयी रोपवे तक, वही सोशल मीडिया में चल रहा है। सांसद ने एसपी से पूछते नजर आ आये क्या हुआ व्यवस्था का? इसका जिम्मेदार अधिकारी जवाब न दे सके।

तभी मैहर विधायक ने बोला कि मजाक बन गए। एसपी वीडियो में जबाब देते नजर आ रहे है कि मेला व्यवस्था तो 70 परसेंट कंट्रोल है। इतने में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने एसपी से कहा वाह भैया यार क्या कंट्रोल किये 'तेरही करके रख दिये' हम अपनी गाड़ी लेके नही जा रहे इतने में एसपी ने भी कहा कि हम भी अपनी गाड़ी खुद लेके नही गए विधायक ने कहा सवाल ये है कि एक गाड़ी क्यों जाएगी, नियम तो नियम है।
बीजेपी ने नियुक्त किये गए VIP कार्यकर्ता
वही सोशल मीडिया में एक पत्र वायरल हो रहा है। जिसमे भाजपा के जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओ की वीआईपी दर्शन करवाने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। एक तरफ मैहर जिला प्रशासन और सांसद विधायक वीआईपी पर रोक लगा रहे है। वही दूसरी तरफ भाजपा के जिला अध्यक्ष वीआईपी दर्शन हेतु कार्यकर्ताओ की नियुक्ति कर रहे है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब नवरात्रि मेले के पहले ही दिन व्यवस्थाओं का यह हाल है तो आगामी 9 दिनों में क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications