लारेंस बिश्नोई के नाम पर धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने दी धमकी, 72 घंटे में खेल खत्म करने का भेजा मैसेज
Pandit Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम सरकार के छोटे भाई शालिगराम क्षेत्र में जमकर गुंडागर्दी कर रहा है। एक दिन पहले ही गढ़ा गांव के तिवारी परिवार पर घर में घुसकर मारपीट करने के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दी है।
बागेश्वर धाम सरकार के भाई शालिग्राम गर्ग ने अपने पुराने दोस्त को लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से व्हाट्स एप पर मैसेज कर दी है। 72 घंटे में नामोनिशान मिटाने की धमकी मिलने के बाद पीड़ित परिवार एक बार फिर शनिवार को बमीठा थाने शिकायत करने पहुंचा।

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालिगराम गर्ग ने जीतू तिवारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी है। 72 घंटे में नामोनिशान खत्म करने की बात कही है। शालिगराम ने व्हाट्स एपर मैसेज भेजा है।
पीड़ित जीतू तिवारी ने बताया कि शालिगराम गर्ग उसे और उसके परिवार को परेशान कर रहा है। पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मामला दर्ज कर खानापूर्ती कर ली है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। और पुलिस ने कोई सुरक्षा नहीं दी है। शनिवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस से फिर लारेंस विश्वनोई गैंग के नाम से धमकाने वाली शिकायत की है।
जीतू तिवारी शालिग्राम गर्ग का कभी जिगरी यार था है। लेकिन अभी हाल में हुए किसी विवाद के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। जीतू तिवारी का कहना है कि शालिगराम चाहता है कि वह उसके साथ रहकर काम करे लेकिन मैं उसके साथ काम करना नहीं चाहता हूं। जीतू तिवारी का आरोप है कि उसके गलत काम करने के कई वीडियो उसके पास हैं और जरूरत पड़ने पर सभी को उजागर करूंगा।
एक दिन पहले ही शुक्रवार को शालिगराम ने अपने करीब 50 सेवादारों के साथ मिलकर तिवारी परिवार के घर पहुंचकर मारपीट की थी। बुजुर्ग माता-पिता के साथ जमकर मारपीट की थी और जीतू तिवारी की बहन के साथ अभद्रता करते हुए हाथ तोड़ दिया तो भांजी के कपड़े फाड़ दिए और लाठियों से जमकर पिटाई करने के आरोप लगे थे।
घटना के बाद छतरपुर पुलिस ने शालिग्राम गर्ग सहित 2 अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया लेकिन अब पीड़ित परिवार लॉरेंस बिश्नोई के नाम से डरे हुए हैं तो वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications