Sheopur News: नदी में बेटे को डूबता देख मां ने लगा दी छलाई; डूबने से दोनों की मौत, नहाने के दौरान दर्दनाक हादस
Sheopur News: मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक महिला और एक बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने बेटे को डूबता देख पानी में छलांग लगा दी थी और इसी दौरान दोनों की मौत हो गई है।
मामला विजयपुर थाना इलाके के मैदावली गांव का है। यहां पर मैदावली गांव निवासी महिला मीना पत्नी सिद्धनाथ रावत उम्र 35 साल अपने 6 साल के बेटे सत्यम पुत्र सिद्धनाथ के साथ गांव के समीप कुंवारी नदी में नहाने के लिए चले गए, जिससे सत्यम का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, डूबने पर उसने शोर मचाना शुरू किया।

उसे बचाने के लिए उसकी मां मीना भी पानी में कूद गई, लेकिन उसे भी तैरना नहीं आता था। जिसके चलते वह भी डूबने लग गई।
दोनों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने नदी में कूद कर दोनों को पानी से बाहर निकाला
मां और बेटे को परिजन और ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। विजयपुर थाना टीआई पप्पू सिंह यादव का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications