Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में उतरेंगे सिंधिया- शिवराज, छिंदवाड़ा और भोपाल से होगा चौंकाने वाला बड़ा नाम
MP News: मध्य प्रदेश की एक दर्जन से ज्यादा लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार चयन को लेकर भाजपा का मंथन लगातार दिल्ली में चल रहा है। इस बैठक के बाद अब भाजपा प्रदेश की एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कभी भी कर सकती है। सूत्रों की माने तो भोपाल से मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट कर सकता है।
इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव लड़ने को लेकर लगातार मंथन जारी है। बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों का चैन चौक सकता है। इसमें मध्य प्रदेश की किसी भी सांसद की सीट नहीं बदले जाने का भी निर्णय हुआ है। सबसे ज्यादा मंथन छिंदवाड़ा सीट को लेकर हुआ है यहां से किसी बड़े नेता को भाजपा चुनाव लाडवा सकती है।

वहीं भोपाल से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिया जा सकता है ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची में प्रदेश की 10 से 12 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। सूत्रों की मानी जाए तो इस बार मिशन 29 को लेकर दिल्ली तक रणनीति बना रहा है। इसके चलते ही छिंदवाड़ा से किसी बड़े नेता को उतारे जाने का पार्टी नेताओं ने बना लिया है। वही यह भी ते हो गया है कि पार्टी किसी भी संसद की सीट नहीं बदलेगी। इसके अलावा 7 से 8 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारा जाएगा।
तीन सर्वे हुए
पार्टी के अलग-अलग हुए तीन सर्वे के बाद सामने आए नाम पर बैठक में चर्चा हुई सॉन्ग और केंद्रीय संगठन के सर्वे में जो नाम सामने आए हैं। उन में कई नाम ऐसे थे जो प्रदेश भाजपा द्वारा हर संसदीय क्षेत्र में करवाई गई रायशुमारी में शामिल नहीं थे। सर्वे में आए नामों को महत्व दिया जा रहा है। इसलिए कई सीटों पर चौंकाने वाले चेहरे प्रत्याशी हो सकते हैं।
कैलाश पहलाद की हुई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले प्रदेश भाजपा के नेताओं की केंद्रीय संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक हुई। इस बैठक में कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल सहित प्रदेश के अन्य नेता भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय है। लोकसभा क्लस्टर के प्रभारी है। वहीं विजयवर्गीय छिंदवाड़ा लोकसभा के ऑब्जर्वर भी है।












Click it and Unblock the Notifications