एससी/एसटी एक्ट विरोध: बीजेपी नेताओं को दिखाए काले झंडे,महापौर को दी चूड़ी और मेकअप का सामान
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे को सवर्णों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे सवर्ण समाज के लोग काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे लेकिन भनक लगते ही पुलिस ने कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया। वहीं विरोध प्रदर्शन के डर से विनय सहस्त्रबुद्धे तय समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और सीधे अंदर दाखिल हो गए।

दरअसल जब सपाक्स और रक्षक मोर्चा को पता चला कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे बैठक लेने ग्वालियर आ रहे हैं और सुबह 11 बजे होटल रमाया पहुंचेंगे तो रक्षक मोर्चा के युवा काले झंडे लेकर होटल पहुंच गए। वहीं इंटेलीजेंस के माध्यम से पुलिस को मामले की भनक लगी तो पुलिस भी तत्काल वहां पहुंच गई और पूरे होटल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। चूंकि शहर में धारा 144 लगी है इसलिए सपाक्स और रक्षक मोर्चा के पदाधिकारी अलग-अलग वाहनों से होटल पहुंचे। भले ही वे सहस्त्रबुद्धे को काले झंडे नहीं दिखा पाए लेकिन यह दिखा दिया कि अब ग्वालियर में कोई भी नेता आएगा तो स्वागत ऐसे ही होगा।
होटल रमाया के बाहर खड़े सपाक्स के पदाधिकारी भले ही सहस्त्रबुद्धे को काले झंडे नहीं दिखा पाए लेकिन महापौर विवेक नारायण शेजवलकर के पहुंचते ही उन्हें चूडिय़ां और श्रृंगार का सामान भेंट कर दिया। विरोध को देखते हुए महापौर ने आज 6 सितंबर को होने वाली लोक मंत्रणा का कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया। सूत्रों की मानें तो महापौर को डर है कि कहीं लोक मंत्रणा के दौरान भी उन्हें विरोध का सामना न करना पड़े।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 सितंबर को ग्वालियर आ रहे हैं। उनके आगमन पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के सिलसिले में ही विनय सहस्त्रबुद्धे आज ग्वालियर आए थे। चेंबर ने भी दिया बंद को समर्थन केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को निष्प्रभावी कर नया तुगलकी दलित कानून समाज पर थोपने के विरोध में हो रहे ग्वालियर बंद को चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन दिया है।
ये भी पढ़ें- SC/ST एक्ट: ग्वालियर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, स्कूलों की छुट्टी
-
Pratibha Singh Solanki: कौन हैं 10वीं में 499 अंक लाने वाली प्रतिभा?MP बोर्ड टॉपर ने खुद बताया सक्सेस का मंत्र -
MP Board Results 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट! -
MP Board Result 2026: इंटर का रिजल्ट जारी होते ही हो गया सर्वर डाउन? इस आसान तरीके से चेक करें ऑफलाइन रिजल्ट -
MP Board Result 2026 Prize Money: टॉपर्स की चमकी किस्मत, किन स्टूडेंट्स को लैपटॉप के साथ मिलेगा कैश प्राइज? -
MP Board Result 2026 Topper List: जारी हुए एमपी बोर्ड के नतीजे, 10वीं-12वीं में कौन बना टॉपर? चेक करें लिस्ट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications