मुरैना में अवैध खनन रोकने गए डिप्टी रेंजर अधिकारी को खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचला, मौत

मुरैना। चंबल क्षेत्र में रेत खनन माफिया का आतंक बदस्तूर जारी है। मुरैना में एक बार फिर रेत माफिया ने एक अफसर की जान ले ली। इस अधिकारी की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने रेत माफिया को खनन की हुई रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की थी। रोकने का विरोध करने पर ट्रैक्टर सवार ड्राइवर ने डिप्टी रेंजर पर गाड़ी चढ़ा दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खनन माफिया मौके से फरार हो गए।

sand mafia killed deputy ranger by tractor after opposing him

पुलिस के अनुसार, घटना आज सुबह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के देवरी गांव की है जहां डिप्टी रेंजर सूबेदार सिंह कुशवाह NH-3 पर स्थित वन चैक पोस्ट पर तैनात थे। सुबह करीब 8 बजे चंबल नदी घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र से अवैध रेत खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली वहां से गुजरी तो उन्हें रोकने के लिए डिप्टी रेंजर सूबेदार सिंह ने सड़क पर कीले डालकर रोकने की कोशिश की।

अवैध रेत से भरा एक ट्रैक्टर तो आगे निकल गया, लेकिन उनकी बहस होने लगी। इतनी देर में पीछे से आ रहे रेत से भरे दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे निशाना बनाकर कुचल दिया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, रेत माफिया के हमले से बुरी तरह जख्मीं डिप्टी रेंजर कुशवाह की कुछ देर बाद मौत हो गई। उन्हें जब तक अस्पताल ले जाया जाता डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि मुरैना में रेत माफिया का आतंक चरम पर है। इन लोगों में प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। रेत माफिा यहां आईपीएस अफसर नरेन्द्र कुमार सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों को अपना शिकार बना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+