MP News: ऑफिस लेट पहुंचना सरकारी कर्मचारियों को भारी पड़ा, आधे दिन का वेतन कटा
मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय का कार्यालय समय प्रातः 10 बजे से 6 बजे तक नियत किया गया है।
शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सोमवार को प्रात: 10 बजे समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारीयों की उपस्थिति पंजी की जांच कराई गई, जिसमें विभिन्न विभागों के कुल 35 कर्मियों का कार्यालयिन समय में विलम्ब से अनुपस्थित होना पाया गया। जिस कारण उनका अर्ध दिवस का वेतन काटे जाने का आदेश जारी किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के संबंध में कुछ दिनों पहले इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा इंदौर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था।
इस दौरान निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले 330 कर्मचारियों के एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए गये थे। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी शासकीय सेवकों को हिदायत दी थी कि, वे अपने कार्यालय में शासन द्वारा निर्धारित समय सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। वे कार्यालय में शाम 6 बजे तक उपस्थित रहें। उन्होंने बताया था कि, शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण लगातार किया जायेगा। निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर शासकीय सेवकों से कहा गया है कि, वे अपने-अपने कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय का कार्यालय समय प्रातः 10 बजे से 6 बजे तक नियत किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore News: चौराहों पर हुआ ये बड़ा बदलाव, इस बात का ध्यान रखें वाहन चालक












Click it and Unblock the Notifications