'आंख पर पट्टी बांधकर सरकार चला रहे हो...', सज्जन सिंह वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार बढ़ रहे नशे को लेकर अब अलग-अलग तरह के बयान सामने आने लगे हैं, जहां पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की ओर से दिए गए बयान के बाद सज्जन सिंह वर्मा ने बयान देते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तीखा प्रहार किया है।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गय के दिए उस बयान पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने राजस्थान के प्रतापगढ़ से नशा सप्लाय होने की बात कही थी। वहीं विजयवर्गीय के दिए इस बयान पर लगातार सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है।

Indore

सज्जन वर्मा ने कही ये बात

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, इतने सालों से सरकार तो भारतीय जनता पार्टी की है, चाहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे हो, या फिर डॉक्टर मोहन यादव, जहां तक इंदौर का संदर्भ है तो लीडरशिप तो कैलाश विजयवर्गीय और कंपनी ने ही की है, या तो तुम आंखों पर पट्टी बांधकर राजनीति कर रहे हो, सरकार चला रहे हो, जब नशे का व्यापार फल फूल गया, विस्फोट हुआ, तब आपकी आंखें खुली। कैलाश बाबू, तब आपके बयान आने लगे, और अभी कहां से रहे हैं, जहां आपकी सरकार है। राजस्थान, प्रतापगढ़ जहां-जहां से भी आ रहा है, आपकी सरकार है, और मध्य प्रदेश में भी आपकी सरकार है। आंखें तब खुली जब सारे लोगों को पता चल गया, मेरा यह कहना है कि, कैलाश बाबू, मुख्यमंत्री के साथ बैठक करो, तुम्हारा इंटेलिजेंस कहां है, क्यों मेरे प्रदेश का युवा नशे में लिप्त होता जा रहा है, कौन वह अपराधी है?, उनको पकड़ो।

मंत्री विजयवर्गीय ने कही थी ये बात

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फ्लाईओवर लोकार्पण के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव के सामने कहा कि, इंदौर में नशा कारोबार के तार राजस्थान के प्रतापगढ़ से जुड़े हैं। मुझे नाम भी पता है कि, कौन लोग, इस कारोबार के पीछे हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि, आप मुख्यमंत्री भी हैं, और इंदौर के प्रभारी मंत्री भी हैं। नशे के खिलाफ नकेल कसने के लिए आपको भोपाल से आदेश जारी करने होंगे। इतना ही नहीं विजयवर्गीय ने यहां तक कह दिया कि, अब तक सिर्फ चोरों को पकड़ा है। इस कारोबार के चोरों की मां को भी पकड़िए, नहीं तो यह लोग इंदौर के युवाओं को बर्बाद कर देंगे।

ये भी पढ़े- MP: सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र, इंदौर के लिए कर डाली ये बड़ी मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+