MP: सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र, इंदौर के लिए कर डाली ये बड़ी मांग
MP का दिल कहे जाने वाले शहर इंदौर में पत्र पॉलिटिक्स का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां एलिवेटेड ब्रिज के माध्यम से इंदौर को नई रफ्तार देने का सपना बुनने वाले कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा है।
अपने पत्र में वर्मा ने एक बार फिर एलआईजी से नवलखा तक एलिवेटेड ब्रिज बनवाने की मांग करते हुए ट्रैफिक की समस्या का निदान करने की अपील की है। वहीं वर्मा ने अपने इस पत्र की एक प्रति प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव तक भी पहुंचाई है।

पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा जब लोक निर्माण मंत्री हुआ करते थे, तभी से वे इंदौर शहर को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से एलआईजी से लेकर नवलखा तक एलिवेटेड ब्रिज बनवाने का सपना बुन रहे हैं, लेकिन सरकार बदली और फिर एलिवेटेड ब्रिज का मामला भी ठंडे बस्ते में चला गया, जहां अब एक बार फिर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एलिवेटेड ब्रिज बनवाने की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने जल्द से जल्द एलिवेटेड ब्रिज के लिए खास प्लान तैयार करवाने की अपील की है।
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपने पत्र की एक प्रति सीएम डॉ. मोहन यादव तक भी भिजवाई है, बहरहाल, सज्जन सिंह वर्मा की इस पत्र पॉलिटिक्स के बाद एलिवेटेड ब्रिज का सपना साकार हो पाता है या नहीं। ये आने वाला वक्त बताएगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो MP का दिल कहे जाने वाले शहर इंदौर में पत्र पॉलिटिक्स का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां एलिवेटेड ब्रिज के माध्यम से इंदौर को नई रफ्तार देने का सपना बुनने वाले कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा है।
ये भी पढ़े- MP: कांग्रेस करेगी BJP विधायकों की सुरक्षा, पोस्टर लगाकर दिया खास संकेत












Click it and Unblock the Notifications