MP News: BAP के झोपड़ी वाले विधायक कमलेश्वर डोडियार ने 24 लाख रुपए की कार खरीदने के पीछे बताइए ये वजह

MLA Kamleshwar Dodiyar News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कर्ज लेकर चुनाव लड़ने वाले और MLA बनने वाले भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल, कमलेश्वर डोडियार उस समय सुर्खियों में आए थे, जब वे विधानसभा में डॉक्यूमेंट सबमिट करने के लिए रतलाम से भोपाल, बाइक के द्वारा पहुंचे थे।

विधायक ने 400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर बाइक से तय किया था। इसलिए वे मीडिया की सुर्खियों में छाए रहे। लेकिन अब उन्होंने 24 लाख रुपए की इनोवा कार ले ली है। शुक्रवार को जब बजट सत्र में शामिल होने के लिए सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार विधानसभा भवन पहुंच तो लोग उनकी महंगी कार को देखकर चौंक गए।

sailana tribal MLA Kamleshwar Dodiyar explains the reason behind buying a car worth Rs 24 lakh

कर्ज लेकर लड़ा था चुनाव

बता दे कमलेश्वर डोडियार ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चंदी और 12 लाख रूपये का कर्ज लिया था। उनकी माता मजदूरी करती है। जिस दिन चुनाव परिणाम सामने आ रहे थे, उसे दिन भी उनकी मां मजदूरी पर गई हुई थी। इसलिए जब कमलेश्वर डोडियार विधायक बने तब से सोशल मीडिया पर डोडियार को लेकर चर्चाओं का दौर बना हुआ है।

sailana tribal MLA Kamleshwar Dodiyar explains the reason behind buying a car worth Rs 24 lakh

डोडियार ने कार खरीदने के पीछे बताई वजह

विधायक कमलेश्वर डोडियार का कहना है कि उनका विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण इलाकों से भरा पड़ा है। इसलिए क्षेत्र में टू व्हीलर से जाकर लोगों की समस्याएं सुनने में काफी समय लगता है और उनका निदान करना मुश्किल होता है। इसलिए उन्होंने कार खरीदने का फैसला किया। विधायक डोडियार ने बताया कि उन्होंने भोपाल की एसबीआई ब्रांच से कार लोन लिया है, जबकि 6 लाख रुपए दोस्तों की मदद से डाउन पेमेंट किया है।

sailana tribal MLA Kamleshwar Dodiyar explains the reason behind buying a car worth Rs 24 lakh

मनुवादी मानसिकता के लोगों को पेट दर्द: आनंद राय

वही आदिवासी नेता डॉ आनंद राय ने कहा कि विधानसभा में मौजूद बैंक से विधायको को 4 व्हीलर वाहन हेतु लोन मिलता है। डोडियार ने वही से वाहन खरीदने के लिए लोन लिया है, विधायक का वेतन 1 लाख 40 हजार है। इस कर्ज को वह 60 किश्तों में चुका देंगे, प्रतिमाह उनके वेतन से लगभग 50 हजार की EMI कटेगी, अगर उन्होंने लोन लेकर वाहन खरीदा है तो इसमें आपत्तिजनक क्या है, पुष्टि के लिए आप विधानसभा परिसर में मौजूद बैंक के मैनेजर से सम्पर्क कर सकते हैं।

राय ने कहा कि जैसे ही कमलेश्वर डोडियार ने वाहन लोन पर उठाया कुछ मनुवादी मानसिकता के लोगों को पेट दर्द शुरू हो गया, वह चाहते थे कि कमलेश्वर सैलाना से भोपाल रोडवेज की बस में सफर करते आये या ट्रैन की जनरल बोगी में सफर करे,जिन पत्रकारों का वेतन 25 हजार भी नही है वह कार मेंटेन कर रहे हैं लेकिन आदिवासी वर्ग के विधायक जी ने लोन पर वाहन उठा लिया तो काफी दर्द हो रहा है। इसी तरह की मानसिकता वाले एक पत्रकार ने झारखंड के आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 5 स्टार होटल, चार्टर प्लेन से यात्रा पर प्रश्न उठाये थे जब एट्रोसिटी एक्ट में कायमी हुई तो माफी मांगकर गिड़गिड़ाने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+