चोटीकट हेलमेट की चोट से गई महिला की जान, बाइक पर साइकल वाला हेलमेट लगाएं थीं
Helmet बाइक सवार या पीछे बैठने वाले की जान की सुरक्षा और सिर की गंभीर चोट से बचाने के लिए लगाया जाता है। लेकिन सागर में एक महिला की गलत हेलमेट लगाने से जान चली गई। महिला साइकल राइडर द्वारा लगाया जाने वाला हेलमेट (चोटीकट हेलमेट) लगाकर बाइक के पीछे बैठी थी। बाइक का पहिया एक गड्ढे में जाकर गिरा और महिला उछलकर दूर गिरीं। इस दौरान हेलमेट के वाइजर अर्थात चेहरे के आगे वाले हिस्से से नाक में गंभीर चोट लगी और ब्लीडिंग होने लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

MP के सागर में हेलमेट लगाने के बावजूद भी एक महिला की नाक में चोट लगने से मृत्यु हो गई। हादसा ज्यादा खतरनाक भी नहीं था, बावजूद इसके बाइक पर पीछे बैठी महिला की जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार राहतगढ़ के रहने वाले शिक्षक अजय राय एवं उनकी पत्नी वीणा राय बाइक से सुबह स्कूल जा रहे थे। बेरखेड़ी मार्ग पर सागर की तरफ बाइक का पहिया एक गड्ढे में जाकर गिर गया, झटका लगने से वीणा राय बाइक से उछलकर दूर जा गिरी। दोनों हेलमेट लगाए थे। इस दौरान वीणा का चेहरा हेलमेट के आगे लगे प्लास्टिक के शीशे अर्थात हेलमेट के वाइजर से टकरा गया। प्रेशर के कारण नाक में गंभीर चोट लग गई। नाक से खून की धार बहने लगी उनके पति और आसपास से गुजर रहे लोगों ने उनको संभाला।
एंबूलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे, इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
वीणा राय को नाक और चेहरे में गंभीर चोट लगी थी। यह चोट गलत हेलमेट लगाने की वजह से लगी थी। नाक और चेहरे के ऊपरी हिस्से में चोट लगने के कारण लगातार खून बहता रहा। एंबूलेंस से पहले राहतगढ़ अस्पताल और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती गई और चंद घंटों में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टर के अनुसार उनके नाक की चोट के कारण ही अत्याधिक खून बह गया, जिस कारण उनकी जान निकल गई। बता दें कि दोनों पति-पत्नी शिक्षक हैं और अलग-अलग स्कूलों में पदस्थ हैं। पति अजय सुबह वीणा को स्कूल छोड़ने ही जा रहे थे।
जानकारों की राय में चोटी कट हेलमेट साइकल के लिए बना है
घटना को लेकर एक्सपर्ट की राय है कि वीणा राय जो हेलमेट लगाएं थी, उसे सामान्य भाषा में चोटीकट हेलमेट बोला जाता है। सामान्यतः साइकल सवार रेसिंग के दौरान इसे उपयोग करते हैं। बाइक सवार या स्पीड सवारों के लिए यह हेलमेट नहीं हैं। हालांकि ज्यादातर महिला इन्हीं हेलमेट को पसंद करती हैं। हेलमेट के डिब्बे पर स्पष्ट लिखा जाता है कि यह साइकल हेलमेट है। यह हेलमेट बाइक सवारों के लिए कतई सुरक्षित नहीं है। इस पर आईएसआई मार्का भी नहीं होता है।












Click it and Unblock the Notifications