सागर में बिच्छू गैंग और 0001 गैंग का आतंक, डरे-सहमे लोग पुलिस से मदद मांगने पहुंचे
उज्जैन के दुर्लभ कश्यप गैंग की तर्ज पर सागर में एक बार फिर अपराधी सिर उठाने लगे हैं। पहले कटरबाजी करते थे, अब सुनियोजित तरीके से अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं। पूर्व में एक हत्या में भी गैंग के सदस्यों की संलिप्तता रही थी।

मप्र के सागर मुख्यालय पर अपराधियों की गैंग पनप रही हैंं। कुछ महीनों पहले तक कटरबाजी करने वाले युवा अब बाकायदा बिच्छू गैंग, 0001 गैंग बनाकर इलाके में लूटपाट कर रहे हैं। नशे की लत के आदि करीब 2 दर्जन युवा सुनियोजित अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं। 24 घंटे इनके आतंक से इलाके के लोग परेशान हैं। शहर की घनी आबादी वाले पुरव्याऊ टौरी, काकागंज, रानीपुरा, केशवगंज, लक्ष्मीपुरा, बरियाघाट वार्ड सहित आसपास के इलाके में इनके द्वारा लोगों को डराने, धमकाने, कटर व अन्य हथियार अड़ाकर शराब के लिए पैसे छीनने, महिलाओं को छेड़ने से लोग परेशान हो गए हैं। बीते रोज एकत्रित होकर इलाके के लोग सीएसपी के पास निजान करवाने पहुंचे थे।

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुव्याऊ, रानीपुरा, काकागंज सहित आधा दर्जन इलाकों में बिच्छू गैंग, 0001 गैंग का आतंक व्याप्त है। इन इलाकों में आए दिन किसी न किसी वारदात को इस गैंग द्वारा अंजाम देते हुए कानून व्यवस्था को चुनौती दी जा रही। वही क्षेत्र में गैंग के आतंक से क्षेत्रवासी खौफ जदा हैं। यह गैंग अब तक आधा दर्जन वारदातो को अंजाम दे चुकी है। हथियारों के बल पर जहां लूटपाट की घटनाएं आम हो चुकी हैं, तो वहीं खुल्लम-खुल्ला शराबखोरी कर गैंग के सदस्य महिलाओं और बच्चियों से भी छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहे, जिससे क्षेत्रवासियो मे आक्रोश पनप रहा है। बीते रोज रैकवार समाज के प्रतिनिधि गोवर्धन रैकवार व इलाके के लोग एकत्रित होकर पुलिस के पास पहुंचे थे। इन्होंने सीएसपी को सारे मामले से अवगत कराते हुए लिखित में शिकायत दी है।
Recommended Video

गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, गले-हाथ में बिच्छू का टेंटू बनाए हैं
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रैकवार समाज की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता से कार्रवाई करते हुए बिच्छू गैंग के दो अपराधियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि हिरासत में लिए गए युवकों के शरीर पर बिच्छू का टेटू गुदवाया हुआ है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications