Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्कूल बस में अकेली नाबालिग छात्रा से ड्राइवर ने की छेड़छाड़, धमकाया, गिरफ्तार

Madhya Pradesh सागर के मकरोनिया इलाके में स्कूल की एक छात्रा को स्कूल बस में अकेली पाकर छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ड्राइवर ने उसके द्वारा की गई हरकत किसी को न बताने के लिए छात्रा को धमकी भी दी थी। डरी-सहमी छात्रा पहले तो चुप रही। बाद में उसने भाई व परिजन को जानकारी दी, जिसके बाद भाई ने थाने पहुंचकर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Makronia Thana

Police से मिली जानकारी अनुसार सागर जिले की मकरोनिया थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की छात्रा से उसकी स्कूल बस के ड्राइवर द्वारा बस में अकेली पाकर छेड़छाड़ करने और धमकाने का मामला सामने आया है। सनसनीखेज मामले की जानकारी छात्रा ने डर के कारण न घर में किसी को बताई न स्कूल टीचर को बताई। बाद में उसने हिम्मत कर घर में अपने भाई को जानकारी दी, जिसके बाद माता-पिता को इसकी जानकारी लगी। सागर में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है।

भाई के साथ थाने पहुंचकर एफआईआर कराई
मकरोनिया थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना 12 नवंबर की है, जहां स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा बस में अकेली जा रही थी। इसी दौरान बस के ड्राइवर अनवर खान द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की गई। जब छात्रा ने प्रतिरोध किया तो ड्राइवर अनवर ने उसे धमकाया भी था। कुछ दिन तक छात्रा डरी-सहमी रही, लेकिन बाद में उसने अपने मां-बाप को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद बीते रोज छात्रा को लेकर भाई मकरोनिया थाना पहुंचा और थाना प्रभारी को सारी जानकारी देते हुए आपबीती सुनाई। मकरोनिया थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में आरोपी ड्राइवर अनवर खान पर छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

TI mk jaget

मकरोनिया थाना प्रभारी एम के जगेत ने बताया कि स्कूल बस से घर जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ हुई है। शिकायत के बाद मामला दर्ज करने के साथ ही तत्परता से आरोपी ड्राइरवर अनवर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+