MP: पंचायत चुनावों में हार-जीत के कारण चलने लगे हथ‍ियार, आधा दर्जन अस्‍पताल पहुंचे

सागर, 11 जुलाई। मप्र में त्र‍िस्‍तरीय पंचायत चुनाव में अनाध‍िकृत रुप से पोल‍िंग पर ही र‍िजल्‍ट घोष‍ित हो रहे हैं। ग्रामीण महौल में वोट की राजनीत‍ि अब आपसी रंज‍िश का कारण बन रही हैं। सागर, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ में बीते चार एक हफ्ते में ऐसी चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं, ज‍िनमें मामला थाने और घायल अस्‍पताल पहुंचे हैं।

दमोह जबेरा में घायल प्रत्‍याशी गोपाल

बुंदेलखंड के दमोह ज‍िले के जबेरा जनपद के अंतर्गत आने वाली हरदुआ ग्राम पंचायत में चुनाव के बाद उपसरपंच पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई, इसमें दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जानकारी अनुसार गांव में उपसरपंच की दावेदारी कर रहे गोपाल स‍िंह पर दूसरे पक्ष के युवक महेंद्र, नरेंद्र और अन्‍नू ने लाठ‍ियों से हमला कर द‍िया, यहां दो पंच उप सरपंच की दौड में शाम‍िल हैं, ज‍िस कारण गोपाल पर हमला कर द‍िया गया। गोपाल अस्‍पताल में भर्ती है।
घायल नायब तहसीलदार

वोट न देने का आरोप लगाकर कुल्‍हाडी से हमला
सागर ज‍िले के खुरई में जनपद के वार्ड क्रमांक 5 से जनपद सदस्‍य का चुनाव हार चुके प्रेमनारायण समाध‍िया ने एक 65 साल के बुजुर्ग पर कुल्‍हाडी से हमला कर द‍िया। घायल बुजुर्ग करोडी प‍िता बल्‍लू अह‍िरवार को खुरई अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है। करोडी ने बताया कि चुनाव हारने की वजह उनको मानते हुए और दूसरे पक्ष के सपोर्ट करने व वोट देने के आरोप लगाते हुए हारे हुए प्रत्‍याशी प्रेमनारायण ने पहले तो जात‍िसूचक अपमान किया फ‍िर कुल्‍हाडी से हमला कर द‍िया।

पोल‍िंग बूथ पर ही पथराव कर द‍िया, नायब तहसीलदार घायल
दमोह ज‍िले में तेंदूखेडा ब्‍लॉक की केवलारी पोल‍िंग पर मतदान दल पर प्रत्‍याश‍ियों व उनके समर्थकों ने हमला कर द‍िया था। इसमें जीत-हार में भ्रम की स्‍थ‍ित‍ि के चलते दोनों ही प्रत्‍याश‍ियों व समर्थकों ने हंगामा खडा कर द‍िया। पथराव में मह‍िला नायब तहसीलदार नीलू बागरी घायल हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+