Sehore News: कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी, अबकी बार कैसी रहेगी व्यवस्था, जानिए
मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित कुबरेश्वर धाम में प्रतिवर्ष होने वाला रुद्राक्ष महोत्सव और शिव पुराण कथा का आयोजन इस वर्ष भी भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा, जहां 7 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है।
रुद्राक्ष महोत्सव और शिव पुराण कथा में देशभर के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु सीहोर आएंगे, जहां 7 मार्च से लेकर 13 मार्च तक सीहोर आने वाले रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाएगा। इसी के चलते ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लगातार सीहोर पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही है।

सीहोर स्थित कुबरेश्वर धाम में आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव और शिव पुराण कथा में लाखों लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। इसी के मद्देनजर व्यवस्थाओं का सिलसिला भी जारी है, पिछले कुछ सालों में देखा जा रहा है कि रुद्राक्ष महोत्सव और शिव पुराण कथा के लिए लाखों श्रद्धालु सीहोर पहुंचते हैं। यही कारण है कि, हर बार व्यवस्थाओं में चूक देखने मिलती है, जिससे सबक लेकर अब प्रशासन ने रुद्राक्ष महोत्सव और शिव पुराण कथा के लिए तैयार यहां तेज कर दी हैं, जहां अबकी बार व्यवस्थाओं को नया स्वरूप दिया जा रहा है। इसी के साथ लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
कथा वाचक प्रदीप मिश्रा इन दिनों अलग-अलग राज्यों में शिव पुराण कथा कर रहे हैं। इस दौरान शिव पुराण की पावन कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त कथा स्थल पर पहुंचते हैं। इस दौरान भक्तों की बड़ी संख्या रोजाना कथा सुनने कथा स्थल पहुंचती है। भक्तों की व्यवस्था को देखते हुए कथा स्थल पर बड़े-बड़े डोम का निर्माण किया जाता है। साथ ही सभी तरह की व्यवस्थाएं कथा स्थल पर की जाती है, कथा को सुनने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग पहुंचते हैं।
ये भी पढ़े- Ujjain: साउथ कोरियन भक्तों ने किए महाकाल दर्शन, मंदिर की चमक-दमक देख चौंके












Click it and Unblock the Notifications