Ujjain: साउथ कोरियन भक्तों ने किए महाकाल दर्शन, मंदिर की चमक-दमक देख चौंके

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में 01 मार्च से 02 मार्च तक रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव 2024 आयोजित किया गया है। जिसमें फॉरेन डेलीगेट्स की भी सहभागिता है। साउथ कोरिया से पधारे अतिथि फॉरेन डेलिगेट्स सेवन डी. चुंग (जेना चुंग), जिन सुंग पार्क, सुंग बिन पार्क, इन चैन च्यो ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये।इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक के निज सचिव प्रशान्त त्रिपाठी, सत्कार सहायक सौरभ ओझा द्वारा उनका सम्मान किया गया।

इससे पहले यू.एस. के काउंसलर माइक हेंगी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। पूजन पुजारी आकाश शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी, प्रशासक के निज सचिव प्रशान्त त्रिपाठी, सत्कार सहायक चन्द्रप्रकाश शर्मा द्वारा उनका सम्मान किया गया।

Ujjain

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय 'रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024' में सिंगल क्लिक के माध्यम से विभिन्न इकाइयों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुल 10 हजार 064 करोड़ रुपए लागत की 61 इकाइयों का सिंगल क्लिक से भूमि पूजन और लोकार्पण किया। ये इकाइयां प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित की गई हैं और नई इकाइयां भी प्रारंभ हो रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम उद्योग पुरी जिला उज्जैन में भी नई इकाइयों का लोकार्पण किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि का उत्सव बड़ी धूम-धाम व उल्हास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान गुरूवार 29 फरवरी से 08 मार्च शुक्रवार तक अलग-अलग नौ रूपों में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।

हिन्दू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। जो इस वर्ष 08 मार्च शुक्रवार को है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि के चतुर्थ दिवस सायं पूजन के पश्चात भगवान श्री महाकालेश्वर ने श्री छबीना स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिये।

ये भी पढ़े- Mahakal मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव, शेषनाग अवतार में भगवान ने दिए दर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+