Viral Video: RTO साहब बहुत भारी पड़ जाएगा, आप वसूलीमेन ज्यादा लग रहे हो, फिर विधायकजी ने.....

मंडला, 10 अगस्त: प्रदेश में सड़क परिवहन विभाग किस तरह से अवैध वसूली में लगा हुआ है। इस बात का जीता जागता उदाहरण मंडला के निवास में सामने आया है। जहां कांग्रेस विधायक अशोक मर्सकोले ने ही आरटीओ विभाग की टीम की जमकर क्लास ले डाली। दरअसल विधायक को यह शिकायत मिली थी कि उनके क्षेत्र में हाईवे पर आरटीओ की टीमें, चाहे जहां आने जाने वाले ट्रकों और ट्रालों से अवैध वसूली कर रही है। इस पूरी घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

किस इलाके की थी टीम ?

किस इलाके की थी टीम ?

वैसे तो कथित रूप से अवैध वसूली में लगी आरटीओ की टीम किस जिले की थी यह तो पता नहीं चल पा रहा है लेकिन वीडियो में विधायक अशोक मर्सकोले टीम को अपने जिले से बाहर निकल जाने की चेतावनी देते सुनाई और दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान विधायक ने संबंधित आरटीओ से फोन पर बात कर उन्हें भी खरी-खरी सुनाई।

बगैर आईडी के कैसे आ गए ड्यूटी पर ?

बगैर आईडी के कैसे आ गए ड्यूटी पर ?

एमएलए मर्सकोले तब और ज्यादा तमतमा गए, जब उन्होंने हाईवे पर चेकिंग जमाए कर्मचारियों से आईडी कार्ड पूछा। RTO से निचले स्तर का अपने आप को अधिकारी बताने वाला शख्स विधायकजी को भरोसा दिलाने की कोशिश करता रहा कि हम लोग आरटीओ विभाग से ही है और असली है। लेकिन विधायकजी के गुस्से का पारा आसमान पर था। तभी वहां जो शख्स अपने आप को RTO विभाग का जांच अधिकारी बता रहा था, उसने साहब को फोन घनघना दिया। मर्सकोले ने कहा कि बगैर आईडी और वर्दी के ऐसे जांच होती है क्या ?

ड्यूटी पर कम वसूलीमेन ज्यादा लग रहे !

ड्यूटी पर कम वसूलीमेन ज्यादा लग रहे !

विधायक अशोक मर्सकोले का वायरल वीडियो में उनकी भड़ास साफ़ तौर पर स्पष्ट सुनी जा सकती है। आए दिन उनके विधानसभा क्षेत्र में परिवहन जांच के नाम पर उन्हें शिकायतें मिल रही थी। वीडियो में मर्सकोले RTO को यह कहते नजर आ रहे है कि 'आप ड्यूटी पर कम और वसूली मेन ज्यादा लग रहे है'। उन्होंने RTO को खुले आम चेतावनी दी कि 'यदि ड्यूटी करवाएं तो ठीक से करवाए, वरना बहुत भारी पड़ जाएगा।

जबलपुर आरटीओ पर भी लगते रहे गंभीर आरोप

जबलपुर आरटीओ पर भी लगते रहे गंभीर आरोप

इससे पहले भी जबलपुर एआरटीओ संतोष पाल पर गंभीर आरोप लगते रहे हैं। इतना ही नहीं उन पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी जांच भी कर रही है। लेकिन इसके बावजूद भी उनके मातहत कर्मचारी बकायदा अवैध वसूली में जुटे हुए हैं। कुछ दिनों पूर्व दूसरे राज्य के बीजेपी के दिग्गज नेता की गाड़ी पकड़ने पर संतोष पॉल की जमकर किरकिरी हुई थी। जिस दफ्तर में संतोष की पोस्टिंग है, वही उनकी पत्नी भी पोस्टिंग है।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की चिट्ठी पर मचा था हड़कंप..

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की चिट्ठी पर मचा था हड़कंप..

कुछ समय पहले सूबे में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के नाम वायरल चिट्ठी पर सवाल उठे थे। उस कथित लैटर में महाराष्ट्र नागपुर के एक बीजेपी नेता की शिकायत का हवाला दिया गया था। कहा गया था एमपी महाराष्ट्र सीमा में खवासा RTO चेक पोस्ट पर और अन्य जगहों पर धड़ल्ले से वसूली चल रही है। केन्द्रीय मंत्री ने उक्त चिट्ठी मुख्यमंत्री और प्रदेश के परिवहन मंत्री को भी मार्क की थी। संयोगवश परिवहन आयुक्त का तबादला कर दिया। बाद में उस चिट्ठी को गलत बताया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+