नींद की गोली खिलाकर दूल्हे को शिकार बनाने वाली लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, राजगढ़ एसपी ने दी जानकारी

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कालीपीठ थाने के अंतर्गत एक लुटेरी दुल्हन का मामला आया है। जिसमें महिला शादी के नाम पर लाखों की ठगी करके रफू चक्कर हो जाती थी। जानकारी के अनुसार लुटेरी दुल्हन पैसे लूट कर वह घर वालों को नींद की गोलियां खिलाकर भाग जाती थी।

लेकिन इस बार लुटेरी दुल्हन अपने प्लान में कामयाब हो पाती, इससे पहले ही अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी ने पुलिस की मदद से इस लुटेरी दुल्हन का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने फरियादी की रकम भी वापस लौटा दिया है।

Robber bride who made groom victim by giving sleeping pill exposed Rajgarh SP gave information

दरअसल, इस मामले में कुछ दिन पहले ही सैमली निवासी जितेंद्र गोंड से मां जालपा मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी करते हुए दलाल के माध्यम से 2 लाख रुपए की राशि ली गई थी। इसकी जानकारी जब दलाल महिला ने अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी के मेंबर को दी।

इसके बाद अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी के मेंबरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और मौके पर पूरी टीम पहुंच गई। टीम ने जब मामले को समझा तो दुल्हन ही लुटेरी निकली। इसकी संपूर्ण जानकारी टीम मेंबर द्वारा पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा व संबंधित थाने के प्रभारी को दी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उस पर से पर्दा उठाने के लिए जांच टीम गठित की और लुटेरी दुल्हन से परिवार को बचाया।

Robber bride who made groom victim by giving sleeping pill exposed Rajgarh SP gave information

एसपी की सतर्कता से बचा एक परिवार

22 जुलाई को थाना कालीपीठ पहुंचकर फरियादी जितेंद्र गोंड पिता हीरालाल गोंड ने एक लिखित आवेदन पेश किया कि उसके साथ ₹2 लाख लेकर महिला द्वारा षडयंत्र पूर्वक शादी कर कर 10 दिन बाद अपनी गैंग के साथ फरार हो गई, जिसकी जांच पर थाना कालीपीठ ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने एक टीम का गठन किया। जिसमें थाना प्रभारी रजनीश सिरोटिया को टीम की कमान सौंपी गई। मामले में जांच करते हुए चार आरोपी लुटेरी दुल्हन पूनम रायकर उम्र 24 साल निवासी भीम नगर नागपुर के साथ ही उसके पति दुर्गेश पिता राजकुमार रायकर उम्र 29 साल व मां प्रगति जंभुलकर एवं दलाल महिला कंचन विश्वकर्मा निवासी बैतूल को आरोपी बनाते हुए फरियादी जितेंद्र गोंड को राशि भी वापस कराई गई।

Robber bride who made groom victim by giving sleeping pill exposed Rajgarh SP gave information

नींद की गोलियां खिलाकर भागने की थी तैयारी

लुटेरी दुल्हन के माध्यम से की जाने वाली यह कोई पहली शादी नहीं थी, इसके पहले भी वह दो शादियां और कर चुकी है। पुलिस ने जब सख्ती से लुटेरी दुल्हन से पूछताछ की तो बताया कि वो ₹50 हजार की राशि लेकर 8 दिन की मोहलत पर दलाल के माध्यम से शादी करके आई थी, लेकिन जब किसी प्रकार से भागने का मौका नहीं मिला तो अब वो परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर भागने की तैयारी में थी। इसके पहले ही मामले में पर्दा उठ गया। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के बैग आदि सामान के साथ ही नींद की गोलियां भी जब्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+