MP Weather: एमपी पर फिर आसमानी आफत, भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, इंदौर भोपाल समेत इन 11 जिलों में चेतावनी

Weather in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश लगातार हो रही है। ऐसे में बारिश सूबे में कहर बनकर बरस रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

खास तौर पर 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कटनी, जबलपुर, रायसेन और अन्य शामिल हैं। वहीं 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बाकी जिलों में येलो अलर्ट लगाया गया है।

Madhya Pradesh Weather Update

11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है जिसमें रायसेन, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर और पांढुर्ना शामिल हैं। वहीं 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, धार, गुना, अशोकनगर, भोपाल, विदिशा, सीहोर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर शामिल हैं।

बाकी जिलों में राजगढ़, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच,
इंदौर, रतलाम, उज्जैन, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में इस सीजन में अब तक 95 फीसदी बारिश हो चुकी है और सिर्फ 2 इंच की कमी है। जिससे सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। प्रदेश में लगातार हो रही अच्छी बारिश से प्रदेश के बांध और तालाब लबालब भर गए हैं। कई जिलों के कुछ इलाके जलमग्न हैं और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के सभी बांध 80 फीसदी तक पानी से भर गए हैं, जिसके चलते बांध के गेट खोल दिए गए हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे, बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+