र‍ियल लाइफ स‍िंघम: डीआईजी खींचते हैं रोलर, 15 क‍िलोमीटर दौडते हैं, साइक‍िल और योग से 47 क‍िलो वजन घटाया

सागर, 17 जून। मायानगरी के फ‍िल्‍मी हीरो, साउथ की फ‍िल्‍मों के सुपरमेन स्‍टाइल के पुल‍िस अध‍िकारी तो पर्दे पर बहुत देखे होंगे... लेक‍िन रियल लाइफ में स‍िंघम टाइप पुल‍िस अफसर कम ही देखने को म‍िलते हैं। सागर रेंज के डीआईजी व‍िवेकराज कुकरेले कुछ इसी तरह के अध‍िकारी हैं। वे पुल‍िस मैदान को समतल करने के ल‍िए खुद ही भारी-भरकम रोलर कभी अकेले तो कभी साथ‍ियों के साथ चलाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं खुद को फ‍िट रखने के ल‍िए घर पर ज‍िम बनाई है, शाम को 15 क‍िलोमीटर साइकल चलाना, दौडना इनकी द‍िनचर्या का ह‍िस्‍सा है। उन्‍होंने अपना वजन भी 47 क‍िलो कम किया है।

डीआईजी व‍िवेकराज कुकरेले

तस्वीरों में नज़र आने वाले ये कोई आम इंसान नहीं हैं, न ही ग्राउंड में काम करने वाला कोई आम शख्स है, बल्कि ये मप्र के सागर संभागीय मुख्‍यालय पर पदस्‍थ सागर-छतरपुर रेंज के आईपीएस ( IPS ) अधिकारी ड‍िप्‍टी इंस्‍पेक्‍टर जनरल ऑफ पुल‍िस (DIG) व‍िवेकराज कुकरेले हैं, जो अकेले ही भारी-भरकम रोलर को खींचते हुए नज़र आ रहे हैं।

पुल‍िस भर्ती के ल‍िए खुद ही मैदान तैयार करने जुटे
आईपीएस अध‍िकारी व‍िवेकराज सिंह कुकरेले अपने अंदाज के ल‍िए हमेशाा चर्चाओं में रहते हैं। उनका मैदान में रोलर चलाते हुए जो वीडि‍यों सामने आया है उसके बारे में वे बताते हैं कि पुल‍िस भर्ती के के दौरान शारीरिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की 800 मीटर दौड़ के लिए वे मैदान की तैयारी करा रहे थे, उसी दौरान उनके साथ‍ियों ने वीडि‍यो बना ल‍िया। उनके द्वारा खुद रोलर चलाने को लेकर काफी सराहना भी हो रही है।

15 क‍िलोमीटर दौड और साइक‍िल‍िंग रोज का रूटीन
डीआईजी व‍िवेकराज अपने आप को स्‍वस्‍थ व फ‍िट रखने के ल‍िए सुबह और शाम भरपूर मेहनत करते हैं। शाम को 15 क‍िलोमीटर दौडना व साइक‍िल चलाना उनकी द‍िनचर्या का अहम हिस्‍सा है। विभागीय काम के दौरान वे अपनी फ‍िटनेस के ल‍िए समय न‍िकालना कभी नहीं भूलते।

डीआईजी व‍िवेकराज कुकरेले

आईपीएस बने थे, तब 134 किलो वजन था
व‍िवेकराज सिंह 2006 में आईपीएस बने थे। उन्होंने जब राष्ट्रीय पुलिस अकादमी ज्वॉइन की उस समय उनका वजन करीब 134 किलो था। रोजाना ज‍िम में मेहनत, शारीर‍िक मशक्‍कत, दौड, साइक‍िल‍िंग को उन्‍होंने डेली रूटीन बनाया और धीरे-धीरे कर उन्‍होंने 47 क‍िलो वजन और फेट कम कर ल‍िया। वर्तमान में उनका वजन 87 क‍िलो है।
डीआईजी व‍िवेकराज कुकरेले

बंगले पर ज‍िम बनाई, यहीं घंटो मेहनत
डीआईजी व‍िवेकराज सिंह ने अपने सरकारी बंगले पर ज‍िम बना रखी है। ज‍िम के आधुन‍िक संयंत्र उन्‍होंने यहीं लगाकर रखे हैं। वे रोजाना चेस्‍ट, बैक, शोल्‍डर, मसल्‍स ब‍िल्‍ड‍िंग, फैट लॉस, वेट लॉस की एक्‍सरसाइज करते हैं।
डीआईजी व‍िवेकराज कुकरेले

छतरपुर और पन्‍ना के आईपीएस भी इस मामले में आगे
मप्र में बॉडी ब‍िल्‍ड‍िंग में सबसे आगे आईपीएस सच‍िन अतुलकर का नाम सामने आता है। वे सागर में बतौर एसपी रहते हुए शारीर‍िक शौष्‍ठव को लेकर काफी चर्च‍ित रहे थे। इनके अलावा अब डीआईजी व‍िवेकराज सिंह सह‍ित छतरपुर पुल‍िस अधीक्षक आईपीएस सच‍िन शर्मा और पन्‍ना एसपी आईपीएस धर्मराज मीणा भी कमतर नहीं है। ये सभी अपनी बॉडी और स्‍ल‍िम फ‍िटनेस के ल‍िए घंटो पसीना बहाते हैं।

छतरपुर एसपी कमर में टायर बांधकर दौडते हैं
छतरपुर एसपी आईपीएस सच‍िन शर्मा का वीड‍ियों बीते द‍िनों सामने आया ज‍िसमें वे शाम के समय मैदान में कमर में टायर बांधकर दौडते हुए नजर आ रहे थे। बताया गया कि वे अपनी फ‍िटनेस को लेकर गंभीर रहते हैं और रोजाना एक्‍सरसाइज करते हैं। इसके अलावा ज‍िम सह‍ित दौड और साइक‍िलिंग भी उनकी द‍िनचर्या का हिस्‍सा है।

छतरपुर एसपी सच‍िन शर्मा

70 क‍िलोमीटर साइकल चलाकर न‍िरीक्षण करने पहुंचे
मप्र में हीरों की नगरी
पन्‍ना के पुल‍िस अधीक्षक धर्मराज मीणा
भी अपने आप को काफी फिट रखते हैं। वे बीते द‍िनों साइकल उठाकर थानों का न‍िरीक्षण करने निकल पडे। बताया जा रहा है कि उन्‍होंने 65 से 70 क‍िलोमीटर तक साइकल चलाकर पवई थाने की सरप्राइज व‍िज‍िट कर सबको चौंका द‍िया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+