Ayodhya Ram Mandir: दमोह में किन्नरों ने नाच-गाकर मनाया जश्न, राम के नाम पर भजन गाकर किया डांस
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही देशभर में लोग दिवाली मना रहे हैं। दमोह भी इससे अछूता नहीं है। दमोह जिले के किन्नर भी श्रीराम की भक्ति में डूबे नजर आए और बूंदाबहु मंदिर में भजन गाए और नृत्य किया।
दमोह के सभी मंदिरों में आज सुबह से लेकर शाम तक धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे हैं। लोग अपने-अपने तरीके से भगवान राम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं।

भगवान की भक्ति में लीन दमोह के किन्नर भी रामभक्तों में शामिल हो गए। दोपहर में दर्जनों किन्नर घंटाघर के पास स्थित स्थानीय बूंदाबहु मंदिर पहुंचे और वहां श्रीराम के भजन गाए।
उनका कहना है कि भगवान राम ने उन्हें आशीर्वाद दिया था कि कलियुग में हम राज करेंगे। आज, भगवान राम की कृपा से हम सभी फल-फूल रहे हैं और लोगों को आशीर्वाद दे रहे हैं और हमारे लिए सब कुछ अच्छा चल रहा है।
किन्नर गुड़िया ने कहा कि पूरी दुनिया बहुत उत्साहित है और अयोध्या में भगवान राम की उपस्थिति का जश्न मना रही है। इसलिए हम भी इस महान उत्सव में शामिल हुए हैं। मंदिर में इस उत्सव में हमारे अलावा अन्य लोग भी शामिल हो रहे हैं और सभी मिलकर भगवान श्री राम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications