गुमान सिंह डामोर : 3 भाषाओं पर अच्छी पकड़ वाले सांसद ने संस्कृत में पद की शपथ लेकर जीता सबका दिल

रतलाम /झाबुआ। मिलिए इनसे ये हैं गुमान सिंह डामोर। पहले विधायक के रूप में जाने जाते हैं, मगर अब सांसद हैं। मध्य प्रदेश के रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से चुनकर आए डामोर इन दिनों देशभर में सुर्खियां में हैं। वजह इनका संसद में संस्कृत भाषा में पद की शपथ लेना है।

Ratlam Jhabua MP guman singh Damor took oath in Sanskrit

दरअसल, रतलाम-झाबुआ के नवनिर्वाचित सांसद गुमान सिंह डामोर ने सोमवार को संसद भवन में सांसद पद की शपथ ली। इनको तीन भाषाओं का ज्ञान है। आदिवासी भाषा धारा प्रवाह बोलते हैं। अंग्रेजी पर भी अच्छी पकड़ है और हिंदी भी जानते हैं, मगर संसद में पद की शपथ लेने के लिए इन्होंने संस्कृत भाषा को चुना।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में रतलाम-झाबुआ सीट पर डामोर का मुकाबला कांग्रेस के कद्दावर आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया से था। भूरिया को डामोर ने करारी शिकस्त दी। इस बार के लोकसभा चुनाव में पूरे मध्य प्रदेश में गुमानसिंह डामोर ही एक मात्र ऐसे विधायक थे जिन पर पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भी दांव लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+