जयपुर ब्लास्ट के केस में रतलाम के आरोपी पुणे से अरेस्ट, 2022 में हुआ था आतंकी साजिश का खुलासा

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी को गिरफ्तार किया यह दोनों मध्यप्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं, जो जयपुर ब्लास्ट की साजिश रचने के मामले में फरार चल रहे थे। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम भी था। NIA को लंबे समय से इनकी तलाश थी हाल ही में एनआईए की टीम ने रतलाम में एक आतंकी की संपत्ति अटैच की थी।

जयपुर को दिलाने की साजिश रचने वाले यूनुस इमरान और फिरोज, पठान फरार थे। इनके खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुणे पुलिस के अनुसार कोथरूड इलाके में दोनों को बाइक चोरी करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया है। तलाशी में उनके पास से चार मोबाइल एक लैपटॉप और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को एनआईए के हवाले किया जा सकता है।

Ratlam terrorist arrested from Pune in Jaipur blast case

2022 में हुआ था आतंकी साजिश का खुलासा

राजस्थान के निंबाहेड़ा में पुलिस ने 30 मार्च 2022 को कार में विस्फोटक सामग्री लेकर जा रहे रतलाम के अल्तमस, सैफुद्दीन और जुबेर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि इमरान खान साजिश का मास्टरमाइंड है। वह आतंकी संगठन सूफा का सरगना है। इसके बाद इमरान सहित अमीन खान उर्फ अमीन फावड़ा मोहम्मद अमीन पटेल मजहर खान को भी रतलाम से स्थानीय पुलिस व एटीएस की मदद से गिरफ्तार किया गया था।

बताया जा रहा है कि बुधवार को क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु से गिरफ्तार आतंकियों के पास से 4 वॉकी-टॉकी, 7 देशी पिस्तौल, 42 जिंदा गोलियां, 2 खंजर, 2 सैटेलाइट फोन और 4 ग्रेनेड बरामद किए हैं।

बेंगलुरु में ISIS के संदिग्ध पांच आतंकी गिरफ्तार

बता दे कर्नाटक के बेंगलुरु में आईएसआईएस के टेरर मॉडल का पर्दाफाश हुआ है। प्रदेश की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सैयद सुहेल, उमर, जनिद, मुदसीर और जाहिद के रूप में की गई है। पुलिस को आशंका है कि इन संदिग्ध आतंकियों ने बेंगलुरु में धमाका करने की योजना बनाई थी। पांचों 2017 की एक हत्या मामले में आरोपी थे इसी मामले में इन्हें परप्पाना अगर हारा सेंट्रल जेल में रखा गया था। जहां पर आतंकियों के संपर्क में आए सीसीबी ने विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+