Ratlam Accident: बेकाबू ट्रक का तांडव, सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, 5 की मौत 10 घायल
एमपी के रतलाम में सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे कुछ लोगों के लिए रविवार की शाम जिंदगी की आखिरी शाम रही। टायर फटने से बेकाबू हुआ ट्रक करीब डेढ़ दर्जन लोगों को रौंदता चला गया। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।

एमपी में एक बार फिर बेढंगी ट्रैफिक व्यवस्था और वाहनों की अंधाधुंध रफ़्तार का बेकसूर जनता शिकार हुई। रतलाम में तेज रफ़्तार ट्रक बेकाबू हुआ और सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों को कुचलता हुआ बढ़ता गया। दर्दनाक इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब दर्जन भर लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मौत के इस तांडव को जिस किसी ने भी देखा उसके रोंगटे खड़े गए। हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुःख जताया हैं। मृतक और घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है। रतलाम कलेक्टर नरेन्द्र कुमरा सूर्यवंशी के मुताबिक टायर फटने की वजह ट्रक अनियंत्रित हुआ, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है। अस्पताल में इलाजरत दो घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई हैं।

हादसे के बाद मृतकों की शिनाख्त जारी हैं, अभी तक पांच में से तीन मृतकों की पहचान हो सकी हैं। जिन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनके नाम इस प्रकार है -
तीन मृतक जिनकी पहचान हुई
- भंवर लाल (42), बखतगढ़
- भरत चंगेसिया (40) , सिमलावदा
- पारस पाटीदार (45), सिमलावदा
हादसे में घायल हुए लोगों के नाम
- राखी पत्नी कन्हैया लाल धाकड़, बागरौद
- विशाल पुत्र भंवरलाल चौरड़िया निवासी बरवलगढ़
- भागीरथ पुत्र दुलाजी निवासी घटघारा
- खुशबु पुत्री भंवरलाल चौरड़िया बरवलगढ़
- मंगल पुत्र गोपाल परमार निवासी ढोलाना
- मधु पुत्री शंभू परमार निवासी ढोलाना
- शांतिबाई पत्नी शंभूलाल परमार निवासी ढोलाना
- संगीता पत्नी पारस निवासी घोड़ाघाट
- निकीत पुत्री भंवरलाल परमार निवासी बदनावर
- असात












Click it and Unblock the Notifications