Video: जबलपुर में ड्राइवर की जिंदगी का आखिरी सफ़र, चलती बस में हार्ट अटैक, स्टेरिंग पर झूला फिर हुआ ये

आप चाहे कोई सा भी वाहन चलाते हो, आपको अपनी सेहत के प्रति जागरूक जरुर रहना चाहिए। एमपी के जबलपुर में चलती बस में ड्राइवर के साथ हुई हार्ट अटैक की घटना बहुत कुछ सीख देती है। ऐसी कई मौतों को कम जरुर किया जा सकता हैं।

jabalpur

रोजाना सैकड़ों लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाले एमपी जबलपुर में एक ड्राइवर को बस चलाते हुए हार्ट अटैक आया और उसकी जिंदगी का सफ़र हमेशा के लिए थम गया। अटैक आने के बाद ड्राइवर के स्टेरिंग पर झूलते ही बस अनियंत्रित हो गई, जिसकी चपेट में आया एक ई-रिक्शा भी फंस गया। जिसमें सवार दो बच्चों समेत 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। चलती बस में हुई इस घटना के वक्त उसमें सवार यात्रियों की कुछ देर के लिए तो उनकी भी सांस अटक गई थी। घटना में बस की चपेट में आए एक बुजुर्ग व्यक्ति की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह मामला छोटे बड़े सभी सभी तरह के वाहन चलाने वालों को बहुत कुछ सिखाता है, इसलिए यह खबर पूरी पढना जरुरी है।

सफ़र कराने वाले का आखिरी सफ़र

सफ़र कराने वाले का आखिरी सफ़र

रोजमर्रा की दिनचर्या में कई बार ऐसे किस्से हो जाते है, जिसके बारे में कभी सपने में भी कल्पना नहीं की जा सकती। एमपी के जबलपुर में कुछ ऐसा ही हुआ। पिछले दस साल से 60 साल के हरदेव पाल सिटी मेट्रो बस में ड्राइवर था। रोजाना कई खेप में बस से सैकड़ों लोगों का सफ़र सुहाना बनाता था। लेकिन रोज के सफ़र वाला रास्ता शुक्रवार को उसकी जिंदगी का आखिरी सफ़र बन गया। बीच रास्ते में चलती बस में हरदेव पॉल को हार्ट अटैक आ गया। जिसमें उसकी मौत हो गई।

बस चलाते हुए आया अटैक

बस चलाते हुए आया अटैक

हर रोज की तरह हरपाल यात्रियों को लेकर सिटी बस से आगे बढ़ रहा था। शहर के दमोहनाका बस स्टाफ से बस ने कुछ दूरी ही तय की होगी, कि अचानक चलती बस में वह स्टेरिंग पर झूल गया। तभी बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और बस लहराती हुई आगे एक ई-रिक्शा से टकरा गई। लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर बस ड्राइवर को ऐसा क्या हुआ? मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अनियंत्रित बस की टक्कर की चपेट में आए कई वाहन

अनियंत्रित बस की टक्कर की चपेट में आए कई वाहन

चलती बस में ड्राइवर को अटैक आने से अनियंत्रित बस की चपेट वहां से गुजर रहे कई वाहन आए। ये गनीमत थी कि बस की रफ़्तार कम थी। फिर भी लहराती हुई काफी दूर तक बस ने कई राहगीरों को नुकसान पहुँचाया। आखिरी में एक ई-रिक्शा से टकराने के बाद बस रुकी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक ई-रिक्शा में सवार दो बच्चे समेत 6 लोग बुरी तरह घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।

Recommended Video

    बस स्टेरिंग पर ड्राइवर की जिंदगी के थम गए पहिए
    कहने के लिए होनी, लेकिन सेहत भी जरुरी

    कहने के लिए होनी, लेकिन सेहत भी जरुरी

    ये मामला कहने के लिए होनी और एक बस ड्राइवर की मौत का हो सकता है, लेकिन वास्तव में इस तरह की घटना समाज के हर किसी व्यक्ति से जुड़ी है। ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पराज पटेल बताते है कि चाहे आप साइकिल चलाते हो, दुपहिया वाहन या कार..अपनी सेहत के प्रति जागरूक जरुर रहना चाहिए। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण आपको हार्ट अटैक जैसी स्थितियों से काफी हद तक बचा सकता है। वहीं ट्रांसपोर्ट सर्विसेस में काम करने वाले ड्राइवर कंडक्टर के स्वास्थ्य देखभाल के लिए भी यदि जरुरी कदम उठाये जाए तो बेहतर होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+