रणजी ट्रॉफी फाइनल 2022: दूसरे दिन का खेल खत्म, MP का स्कोर 123/1

मुंबई के 374 के जवाब में मध्य प्रदेश की भी सधी हुई शुरुआत हुई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एमपी की टीम 123/1 रन बना ली है। शुभम शर्मा (41) और यश दुबे (44) क्रीज पर हैं।

भोपाल, 23 जून। देश की सबसे बड़ी घरेलू सीरीज रणजी ट्रॉफी का फाइनल इस बार मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मध्य प्रदेश मजबूत स्थिति में है। एमपी की टीम अपनी पहली पारी में 123/1 रन बना ली है। शुभम शर्मा (41) और यश दुबे (44) क्रीज पर हैं। टीम को मुंबई की पहली पारी की बराबरी के लिए अभी भी 251 रन बनाने हैं।

MP Cricket

374 पर ऑलआउट हुई मुंबई की टीम
एक समय लग रहा था कि मुंबई की टीम पहली पारी में 400 से ज्यादा रन बनाएगी, लेकिन दूसरे दिन मुंबई के सभी विकेट जल्दी गिर गए और टीम 374 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरे दिन भी एमपी के गेदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। एमपी की ओर से सबसे ज्यादा 4 विकेट गौरव यादव ने लिए। वहीं, अनुभव अग्रवाल (3), सारांश जैन (2) और कुमार कार्तिकेय ने एक विकेट झटके।

एमपी को सलामी बल्लेबाजों ने दी तेज शुरुआत
एमपी के सलामी बल्लेबाज यश दुबे और हिमांशु मंत्री ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। टीम का पहला विकेट 47 रन पर गिरा। तुषार देशपांडे ने उनको चलता किया।

एमपी के पास है इतिहास रचने का मौका
एमपी टीम के पास इस बार इतिहास रचने का मौका है। अगर टीम रणजी फाइनल जीत जाती है, तो 23 साल बाद इस ट्रॉफी पर कब्जा होगा। हालांकि, 41 बार इस ट्रॉफी को जीतने वाली मुंबई जैसी धाकड़ टीम को हराना एमपी के लिए आसान नहीं होगा।

मध्य प्रदेश की प्लेइंग इलेवन
यश दुबे, हिमांशु मंत्री (wk), शुभम एस शर्मा, रजत पाटीदार, आदित्य श्रीवास्तव (c), अक्षत रघुवंशी, पार्थ साहनी, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय, अनुभव अग्रवाल, गौरव यादव

मुंबई की प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अरमान जाफर, सुवेद पारकर, सरफराज खान, हार्दिक तमोर (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+