Ram Mandir: मध्य प्रदेश के फूलों से सजेगा अयोध्या में राम मंदिर परिसर, भोपाल की निसर्ग नर्सरी को मिला ऑर्डर
Ram Mandir: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक निसर्ग नर्सरी के बोगनविलिया फूलों का उपयोग अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले उपयोग के लिए किया जाएगा।
निसर्ग नर्सरी के मालिक रामकुमार राठौड़ के अनुसार फूलों का ऑर्डर मिला हैं। इससे पहले ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 10 हजार फूलों की दो खेप भेज चुके हैं। राठौड़ ने कहा हमें अयोध्या के राम जन्मभूमि से 5-6 प्रकार के फूल उपलब्ध कराने का टेंडर मिला है। इनमें नारंगी, लाल
सफेद और पीले सहित बोगनविलिया के विभिन्न रंग शामिल हैं।

इन प्रजातियों के फूल हर समय खिलते हैं। इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और कम पानी में भी इनका रखरखाव किया जा सकता है। राठौड़ परिवार की नर्सरी ने राम मंदिर परिसर और उसके गलियारे में वृक्षारोपण के लिए बोली प्रक्रिया के बाद फूलों की सप्लाई का ऑर्डर जीता।
22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित किया गया है। इस अवसर पर देश के अलग-अलग क्षेत्र से 1 लाख से अधिक भक्तों के अयोध्या आने की उम्मीद है। देश के पीएम मोदी नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। नया वर्ष लगते ही तैयारियां और तेज हो गई हैं। देश के कई शीर्ष नेता और गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications