MP News: आधी रात को अधिकारियों ने गांव में लगाया शिविर, किया ये काम

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ग्रामीणों की राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को मौके पर ही निराकृत करने के लिये जिले में दिन के साथ रात्रिकाल में भी शिविर लगाए जा रहे हैं।

राजस्व महाअभियान के तहत इन शिविरों का आयोजन हो रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को जिले के ग्राम मोहना व मिलावली में शिविर लगाए गए।

Gwalior

लगातार लग रहे शिविर

राजस्व अधिकारियों ने रात्रिकालीन शिविर में राजस्व संबंधी कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया तो कुछ समस्याओं के निराकरण की रूपरेखा तय की। शिविरों के माध्यम से खासतौर पर फॉर्मर आईडी, ई-केवायसी, सीमांकन, बटवारा, अभिलेख दुरुस्ती एवं स्वामित्व योजना इत्यादि से संबंधित समस्यायें हल की गईं। इसके अलावा पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवायसी, भू-लेख रिकॉर्ड की आधार से लिंकिंग एवं बैंक खाते से आधार लिंक कराकर डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) का काम भी इस दौरान किया गया। साथ ही नामांतरण, बटवारा व सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की रूपरेखा तय की है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ग्रामीणों की राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को मौके पर ही निराकृत करने के लिये जिले में दिन के साथ रात्रिकाल में भी शिविर लगाए जा रहे हैं।

बदनावर में लगा शिविर

राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत रात्रि कालीन शिविर ग्राम पंचायत खेड़ा बदनावर में कृषक जन, ग्रामीण जन एवं युवा सरपंच योगेश मुकाती की उपस्थिति में आयोजित किया गया। राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों के खसरे से आधार को लिंक करना , किसान फार्मर आईडी क्रिएट करना ,पेंडिंग ई के वाय सी पूर्ण करना है। जिससे किसानों को भारत सरकार,मध्यप्रदेश शासन की पी एम किसान सम्मान निधि, सी एम किसान सम्मान निधि किसान क्रेडिट कार्ड आदि का लाभ आसानी से किसान को कृषि योजनाओं एम एस पी, केसीसी आदि के साथ साथ नई योजनाओं की जानकारी एवं सत्यापन आसानी से किया जा सकेगा और किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

ये भी पढ़े- Indore: 'साहब, प्रमाण पत्र नहीं दे रहे...', शिकायत सुनते ही निगम कमिश्नर ने लिया चौंकाने वाला एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+