'हर तरफ से अच्छी खबरें आ रही हैं' चौंकाने वाले नतीजे आएंगे' क्या है दिग्विजय सिंह की खुशी का राज?
Rajgarh Lok Sabha seat: राजगढ़ लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 72.08% वोटिंग हुई है। वोटिंग खत्म होने के बाद दिग्विजय सिंह काफी खुश नजर आ रहे हैं।
हालांकि उनकी प्रशासन से कुछ शिकायतें भी हैं लेकिन वे कॉन्फिडेंस से बोल रहे हैं कि "सब तरफ से अच्छी जानकारी आ रही हैं। चौंकाने वाला रिजल्ट होगा। ये बात बोलते समय दिग्विजय सिंह न सिर्फ मुस्कुरा रहे थे बल्कि उनकी पूरी बॉडी लैंग्वेज भी काफी पॉजीटिव नजर आ रही थी।

दिग्विजय सिंह कहते हैं कि वोटिंग काफी अच्छी रही और हर तरफ से अच्छी खबरें सुनने को मिल रही हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि जीत उनकी ही होगी। हालांकि उनके कार्यकर्ता पंकज यादव को पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने से वे नाराज भी थे। उनका कहना था कि 17 लोगों की लिस्ट बनी थी गुंडा लिस्ट में शामिल करने की। उसमें बीजेपी के 2 लोग भी शामिल थे लेकिन उनको नजरबंद नहीं किया लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पंकज यादव को गलत तरीके से नजरबंद कर दिया।
दिग्विजय सिंह इसके बाद भी खुश नजर आते हैं और कहते हैं कि इस सबके बाद भी वे चौंकाने वाला रिजल्ट इस बार देने जा रहे हैं।
इस पर पत्रकारों ने पूछा कि अब आपको ईवीएम से शिकायत नहीं है तो इस पर भी दिग्विजय सिंह मुस्कुराकर कहते हैं कि उनको ईवीएम पर आज भी भरोसा नहीं है। लेकिन हर बूथ पर जिस तरह से मतदान बढ़ा है, उसकी वजह से ईवीएम में गड़बड़ी करने के बाद भी रिजल्ट उनके पक्ष में होगा।
मतदान खत्म होने के मीडियाकर्मियों से घिरे हुए दिग्विजय सिंह काफी खुश नजर आ रहे हैं। अमूमन वोटिंग के बाद प्रत्याशी यदि हारता हुआ दिखता है तो वह पत्रकारों से बात करने से बचता है और फर्जी मतदान होने, ईवीएम खराब होने, वोटर्स को वोट नहीं डालने दिया, जैसे बयान देता है। लेकिन दिग्विजय न तो वोटिंग मशीन को दोष देते हुए दिख रहे हैं और न ही उनके चेहरे पर कोई मायूसी दिखाई दे रही है। जाहिर है कि दिग्विजय सिंह की राजगढ़ सीट पर ही सबसे अधिक 72.08% जो मतदान हुआ है, उसे लेकर वे बहुत कांफिडेंस नजर आ रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार रोडमल नागर का इस बढ़े हुए मतदान को लेकर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब 4 जून का इंतजार सभी को रहेगा, यह जानने के लिए कि राजगढ़ सीट पर हुए सबसे अधिक मतदान का फायदा किसे मिला है।












Click it and Unblock the Notifications