श्रीलंकाई क्रिकेट में पसरा मातम, लाइव मैच में क्रिकेटर की मौत, अफरा-तफरी के बीच छाया मैदान पर सन्नाटा
Sri Lanka: क्रिकेट के मैदान पर कई बार अप्रिय घटनाएं देखने को मिली हैं, उनमें प्लेयर्स की जान तक गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज, भारत के रमन लांबा जैसे कई ऐसे क्रिकेटर हुए हैं, जिन्होंने खेलते हुए दम तोड़ दिया था। श्रीलंका में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।
श्रीलंका के बेरुवाला में एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान बेहद दुखद घटना घटी। मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे एक खिलाड़ी की अचानक गिर जाने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद से स्थानीय खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में शोक की लहर है।

यह दुर्घटना बेरुवाला के एक स्कूल मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट के दौरान हुई। ओल्ड बॉयज एसोसिएशन ने इस क्रिकेट कार्निवल का आयोजन किया था। वीकेंड पर चल रहे इस दोस्ताना मुकाबले को देखने के लिए कई लोग मैदान पर मौजूद थे।
क्रीज पर आया हार्ट अटैक
मैच में जुल्फिकार नाम के 45 वर्षीय खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में तीन गेंदों का सामना किया था। वह छह रन बनाकर खेल रहे थे। तभी अचानक वह पिच पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। गिरने से पहले उन्होंने अपने हाथ से कुछ इशारा किया था, वह बताने का प्रयास कर रहे थे कि कुछ अजीब सी फीलिंग हो रही है।
खिलाड़ी के गिरते ही मैदान पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों टीमों के साथी खिलाड़ी और अंपायर तुरंत मदद के लिए उनकी तरफ दौड़े। मैदान पर मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया।
Heartbreaking tragedy in Beruwala. Sri Lanka 🇱🇰
A young cricketer collapsed and passed away while batting during a school old boys’ association cricket carnival today. He was on 6* off 3 balls when he suffered a suspected heart attack. The tournament has been suspended. pic.twitter.com/tUvjzbWuwH
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) July 5, 2026
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जुल्फिकार को बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच के आधार पर डॉक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने को मौत की वजह बताया है। हालांकि मौत के सटीक कारणों का पता पूरी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। डॉक्टरों के अनुसार मौत अस्पताल लाने से पहले हो गई थी।
इस मुकाबले का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया जा रहा था। इस वजह से यह पूरी दर्दनाक घटना कैमरे में लाइव रिकॉर्ड हो गई। अब इस हादसे का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। घटना के बाद आयोजकों ने टूर्नामेंट को तुरंत रोक दिया है।












Click it and Unblock the Notifications