Rajgarh Chunav Result 2024: भाजपा के रोडमल नागर की बल्ले-बल्ले, दिग्विजय सिंह काफी वोटों से पीछे
Rajgarh Lok sabha Chunav Result 2024 LIVE: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की सबसे हॉट सीट राजगढ़ में निर्वाचन-2024 के तहत, आज सुबह 7 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। यहां जनता नए सांसद के रूप में किसे चुनने का निर्णय लेगी, इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई। जहां पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पिछड़ते हुए नजर आ रहे है, जो करीब 80 हजार से ज्यादा वोटों से पीछें चल रहे है।
बीजेपी के रोडमल नागर को अब तक 4 लाख 56 हजार 290 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 3 लाख 79 हजार 17 मत मिले हैं। वर्तमान में भाजपा 77 हजार 273 मतों से आगे है।

मतदान की पहली चरण में डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है, और फिर ईवीएम के मतों की गणना आरंभ की जाएगी। राजगढ़ के स्टेडियम में चारों विधानसभाओं की मतगणना की जाएगी। सभी एक्टिविटीज़ पर सीसीटीवी और पुलिस की सख्त निगरानी है। इस सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, और मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच हो रहा है।
सारंगपुर के लिए 14 टेबल का उपयोग हो रहा है, जबकि राजगढ़, ब्यावरा, नरसिंहगढ़, और खिलचीपुर में 16-16 टेबल पर गिनती की जा रही है। पूरी राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के ईटीपीबीएस की स्कैनिंग 4 टेबलों पर और डाक मत पत्रों की गणना 8 टेबलों पर की जा रही है। इस प्रकार, सबसे पहले राघोगढ़ का परिणाम और फिर सारंगपुर का परिणाम सामने आएगा। दोपहर 1 बजे तक, लोकसभा क्षेत्र की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
सांसद रोडमल नागर को वोट मिले थे 8.23 लाख
33 साल बाद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वे यहां से दो बार सांसद चुने गए हैं, जिसके बाद वे 1993 में मुख्यमंत्री बने थे और राजगढ़ सीट से इस्तीफा दे दिया था। उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सांसद रोडमल नागर भी चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने के कारण, यह सीट विशेष महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने अपने प्रचार में इसे अपना आखिरी चुनाव होने की बात कहकर जनता से साथ मांगा है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा है। पिछली बार, भाजपा सांसद रोडमल नागर को 8.23 लाख वोट मिले थे और उन्होंने 4.31 लाख वोट से जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications