ITBP की वर्दी पहनकर लौटी बेटी तो पूरा गांव स्वागत में उमड़ा, लोगों ने जमकर डांस किया

राजगढ़, 28 मार्च। बेटी अफसर बनकर लौटी तो पूरा गांव उसके स्वागत में उमड़ पड़ा। उसे घोड़े पर बैठाकर गांव में जुलूस निकाला गया। लोगों ने जमकर डांस किया और खुशियां मनाई। राजगढ़ जिले के गुलखेड़ी कला गांव में रहने वाली उमा भिलाला का भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में चयन हुआ।

ITBP Rajgarh MP

बे​टी वर्दी पहनकर गांव लौटी तो लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया। वर्दी पहने बिटिया को गांववालों ने घोड़े पर बैठाकर जुलूस निकाला। पूरा गांव जुलूस में शामिल हुआ। अब 11 महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जब उमा पहली बार वर्दी पहनकर गांव लौटी तो परिवार भावुक हो गया। गांव वाले बेटी पर गर्व महसूस करने लगे।

उमा को घोड़े पर बैठाया और जुलूस निकाला। गुलखेड़ी कला में रहने वाले मैकेनिक निराकार भिलाला की बेटी उमा भिलाला ने कहा कि ये स्वागत मेरे जीवन का यादगार पल है। मैं हमेशा देश सेवा का सपना देखती थी, जिसे अब पूरा करूंगी।

उमा ने बताया कि उसके पिता निराकार भिलाला मोटर मैकेनिक का काम करते हैं। घर में उमा के 2 भाई-बहन हैं। उमा ने गांव में 5वीं तक सरकारी स्कूल से पढ़ाई की। पढ़ाई में अच्छी होने के चलते उमा का सिलेक्शन जवाहर नवोदय विद्यालय सुस्तानी में हो गया था।

उमा ने नवोदय से 12वीं क्लास पास की। उसके बाद भोपाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन से B.sc और Bed किया। इसके बाद उमा का ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के रूप में चयन हो गया। 2 साल तक आंध्रप्रदेश में मास्टर की नौकरी की। इसी दौरान उसने फौज में जाने के लिए तैयारी जारी रखी। सुबह 5 बजे उठकर ग्राउंड में डेढ़ घंटे दौड़ लगाती थी और तीन घंटे पढ़ाई करती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+