जान की बाजी! 10 रुपए की शर्त में हार गया जीवन, बीच तालाब में डूबकर हुई मौत
Raisen News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक युवक शर्त में जिंदगी ही हार गया है। यहां 10 रुपये की शर्त के चलते 19 साल का एक लड़का तालाब पार करने समय डूब गया है। घर के बड़े की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की दी है।
देवरी थाना के गोरखपुर गांव के तीन दोस्तों ने तालाब को एक किनारे से दूसरे किनारे तक पार करने के लिए 10 रुपये की शर्त लगाई थी। तीनों ने यह जानने के लिए 10 रुपये की शर्त लगाई थी कि कौन सबसे तेज तैरता है। दो युवकों ने तैरकर तालाब पार कर लिया, जबकि तीसरे युवक की सांस फूलने से मौत हो गई है।

पुलिस के जानकारी अनुसार, 19 साल का मृतक हरीश अहिरवार पिता बंसीलाल अहिरवार अपने साथियों के साथ गोरखपुर तालाब गया हुआ था। यहां तीनों दोस्तों ने तालाब को पार करने की 10-10 रुपए की शर्त लगाई और तीनों युवक तालाब में कूद गए। दो युवक तो तालाब पार कर किनारे पर पहुंच गए, लेकिन हरीश अहिरवार की बीच तालाब में सांस फूल गई और उसकी डूब कर मौत हो गई।
पुलिस को सूचना देने के बाद देवरी थाना प्रभारी हरिओम अस्थाना मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से युवक को तालाब से बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications