MP Weather: एमपी में बारिश से हाहाकार; दो की मौत, शिवपुरी में स्कूल बंद,... कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट
MP Weather: मध्य प्रदेश में चौतरफा हो रही भारी बारिश ने फिर से कहर ढा दिया है। प्रदेश में ग्वालियर, चंबल, शहडोल इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और सागर संभाग के जिलों में जोरदार बारिश हुई है। इससे नदी नाले उफान पर हैं, जिसकी वजह से कई बांधों के गेट खोले गए हैं।
मुरैना में पगारा डैम के गेट खोले जाने के बाद तीन युवक बह गए। इनमें से 2 की मौत हो गई जबकि 1 को सुरक्षित बचा लिया गया है। युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Recommended Video
शिवपुरी में 22 सितंबर को स्कूल में छुट्टी
शिवपुरी जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जिला प्रशासन ने 12 सिंतबर को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने जिले में 12 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। यह आदेश सभी सरकारी, प्राइवेट और अर्ध सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। अत्यधिक बारिश के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह आदेश दिया गया है।
प्रदेश के इन जिलों में बाढ़ का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक शिवपुरी, शिवपुरी, गुना, सागर, निवाड़ी, अशोकनगर, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, दतिया और टीकमगढ़ जिले में तीव्र बाढ का खतरा होने की संभावना है।
वहीं नीमच, उत्तरी धार, झाबुआ, आगर, उत्तरी उज्जैन, मुरैना, बालाघाट, देवास, उत्तरी हरदा, छतरपुर, नरसिंहपुर, जबलपुर, पन्ना, सिवनी, रतलाम, डिंडौरी, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर, भोपाल, दमोह, मंडला, दक्षिणी, अलीराजपुर और कटनी जिले में मध्यम बाढ़ की आशंका है।
राजधानी में 2 बांधों के गेट खोले गए
भोपाल में बुधवार को कलियासोत डैम के 2 गेट और भदभदा डैम के एक गेट को खोल दिया गया। भदभदा डैम ऊपरी झील पर बना है, जबकि कलियासोत डैम भोपाल में बेतवा नदी की सहायक कलियासोत नदी पर बना है। भोपाल में लगातार बारिश हो रही है, जिससे ऊपरी झील का जलस्तर बढ़ गया है। इसके बाद पानी छोड़ने के लिए दोनों बांधों के गेट खोले गए।
नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से झांसीघाट पुल से आवागमन बंद कर दिया गया है। पुल के ऊपर एक फुट पानी बह रहा है। जबलपुर में भी नदी-नाले उफान पर हैं। बरगी बांध का जलस्तर अपने अधिकतम जल भराव से ज्यादा हो गया है। बरगी बांध के 11 गेटों को डेढ़ मीटर तक खोला जा रहा है। लोगों को घाट से दूर रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है।
छतरपुर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
छतरपुर जिले में पिछले 20 घंटों से लगातार से तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते बाणसुजारा के 12 गेट खोल दिए गए हैं और 2500 क्यूमैक्स पानी छोड़ा गया है। जिसके कारण कई इलाकों में लोग नदियों के टापुओं पर फंस गए हैं। उनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है। बुधवार की सुबह तक जिले में 6776.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications