MP में बोले राहुल गांधी, एक तरफ कांग्रेस और गांधीजी, दूसरी तरफ भाजपा, आरएसएस और गोडसे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मप्र के शाजापुर में जनआक्रोश रैली को संबोधित करते हुए भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी और गांधी जी हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस व गोडसे हैं।

rahul gandhi

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में पहुंचे थे। शाजापुर में उन्होंने कहा कि देश में एक एक तरफ कांग्रेस पार्टी, गांधीजी हैं और दूसरी तरफ आरएसएस, बीजेपी और गोडसे हैं। एक तरफ नफरत और हिंसा और अहंकार है और दूसरी तरफ प्यार है, सम्मान, आदर और भाईचारा। उन्होंने भाजपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं, ये नफरत फैलाते हैं, गुस्सा पैदा करते हैं। लेकिन अब मध्य प्रदेश के युवा और किसान उनसे नफरत करने लगे हैं। उन्होंने मप्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने जो जनता के साथ किया, जनता अब उनके साथ करने लगी है। राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश देश में भ्रष्टाचार का केंद्र है।

मप्र में जितना भ्रष्टाचार हुआ, पूरे देश में कहीं नहीं हुआ
भारत जोड़ो यात्रा और जन ​आक्रोश यात्रा को लेकर कहा कि मप्र में हमारी यात्रा 370 किलोमीटर चली। हम किसानों, माताओं और बहनों से मिले। मुझे दो-तीन बातें कही गईं, जिसमें बताया गया कि मप्र हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का केंद्र है। मप्र में जितना भ्रष्टाचार बीजेपी के लोगों ने किया है, पूरे देश में नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+